फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Urn with journey Jumadhuri Nandashtmi Festival

कलश यात्रा के साथ झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव शुरू

Tue, 06 Sep 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Tue, 06 Sep 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Urn with journey Jumadhuri Nandashtmi Festival
कलश यात्रा के साथ झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव शुरू - फोटो : अमर उजाला

 पाटन पाटनी में चार दिनी झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव शुरू हो गया है। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय से मंच तक आकर्षक कलश यात्रा निकाली गई, झांकियों के आगे छलिया नर्तक अपना करतब दिखाते हुए चल रहे थे।

विज्ञापन


पाटन पाटनी और राईकोट गांव के लोगों के आपसी सहयोग से आयोजित महोत्सव का मंगलवार को मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर बाराकोट के ब्लाक प्रमुख बाराकोट निर्मल माहरा तथा जिला पंचायत  सदस्य सुषमा फत्र्याल भी मौजूद रही।
विज्ञापन


इस अवसर पर बच्चों ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहन चंद्र  पाटनी, उपाध्यक्ष हरीश महर ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर बाबा आदित्य दास, ग्राम प्रधान सुभाष विश्वकर्मा, हरीश पाटनी, राजेंद्र सिंह पाटनी, चनी देवी, राजेंद्र विश्वकर्मा, हरीश महर, धन सिंह पाटनी, कमल कुलेठा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रमक के सूर्य मंदिर में सूर्य षष्टी मेला शुरू
श्रीरीठासाहिब। पाटी विकासखंड के रमक में स्थित सूर्य मंदिर में तीन दिनी सूर्य षष्टी मेला शुरू हो गया है। जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं का शुभारंभ भी हो गया है। विभिन्न सांस्कृतिक दलों की ओर से रात्रि में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed