फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   UPCL cut the power of sharda headworks

यूपीसीएल ने काटी शारदा हेडवर्क्स की बिजली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
UPCL cut the power of sharda headworks
बनबसा (चंपावत)। बकाया राशि जमा न किए जाने पर यूपीसीएल ने बृहस्पतिवार को यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स की बिजली काट दी है। बैराज पर बिजली न होने से कालौनी के लोगों के अलावा शारदा बैराज में बनी स्वास्थ्य जांच चौकी में तैनात डॉक्टरों एवं पुलिस को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

यूपीसीएल के एसडीओ सोएब रजा ने बताया कि करीब 4.75 करोड़ का बकाया जमा न किए जाने के कारण शारदा बैराज, कार्यालय व कालोनी परिसर की बिजली काटी गई है। उन्होंने बताया कि शारदा हेडवर्क्स पर करीब 14 करोड़ का बकाया था। जिस पर ब्याज आदि को माफ कर करीब 4.75 करोड़ का भुगतान तीन माह में किया जाना था। यह राशि जमा नहीं की गई है।
विज्ञापन

इधर शारदा हेडर्क्स के एसडीओ बृजेश मौर्य का कहना है कि पिछले साल 17 अगस्त को यूपीसीएल व यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों की सिविल सर्विसेज इंस्टीट्यूट देहरादून में हुई संयुक्त बैठक में तय किया गया था कि यूपी सिंचाई विभाग के भुगतान के सरचार्ज को छोड़ मूल देयक का वास्तविक भुगतान तीन माह में कर दिया जाएगा। तब से शारदा हेडवर्क्स की ओर से प्रतिमाह विद्युत उपभोग का भुगतान यूपीसीएल को किया जा रहा है। एसडीओ बृजेश मौर्य एसडीएम को पत्र भेजकर बिजली जोड़ने के लिए यूपीसीएल को निर्देश करने का अनुरोध किया है। कहा है कि बिजली काटे जाने से पेयजल संकट पैदा होने, भारत नेपाल के बीच आवागमन में बाधा पैदा होने, बैराज का संचालन ठप होने, शारदा नहर की जलापूर्ति में बाधा पैदा होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकाया न देने पर नेपाल के गांवों की बत्ती गुल
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। विद्युत बिल का भुगतान नहीं करने पर भारत से नेपाल के गांवों को आपूर्ति की जाने वाली बिजली काट दी गई है। इससे बैतड़ी जिले के कई गांवों में अंधेरा पसर गया है।

भारत की ओर से नेपाल को सब्सिडी पर 11 केवी विद्युत आपूर्ति की जाती है। नेपाल ने 33 लाख रुपये का भुगतान करना था। वहां के विद्युत विभाग की ओर से 16 लाख रुपये जमा किए गए हैं। उत्तराखंड पॉवर कार्पोरेशन के जेई हरीश कुमार ने बताया कि जब तक बकाया धनराशि जमा नहीं हो जाती है तब तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बताया कि इसकी सूचना विद्युत उपखंड बैतड़ी को गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed