{"_id":"5e666da78ebc3ec55666c5d9","slug":"unknown-vehicle-hit-the-car-three-injured-champawat-news-hld376739616","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मारी, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मारी, तीन घायल
विज्ञापन
लोहाघाट के समीप मरोड़ाखान में अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त की गई अल्टो कार।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरोड़ाखान गुमोद के पास एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। घटना के तत्काल बाद वाहन चालक फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसमें कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे सीएचसी लोहाघाट से हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
रविवार की देर शाम को सीडब्लूसी टनकपुर में चालक के पद पर तैनात शहनवाज (32) पुत्र अली हसन निवासी खड़कोट खान कालोनी पिथौरागढ अपनी पत्नी तबस्सुम (28) और पुत्र इहान (2) को लेकर अपनी मारुति 800 कार यूपी 25 एएच-3297 से टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर से जा रहे थे। गुमोद के पास अचानक पिथौरागढ़ की ओर से आते हुए अज्ञात वाहन ने उनकी कार पर जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर से कार में सवार तीनों घायल हो गए।
इसी समय पीछे से अपनी कार पर लोहाघाट आ रहे जिला कराटे डो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उपचार कर रहे चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि चालक शहनवाज का कालर बोन और पसली टूट चुकी है जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। महिला और बच्चे को उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष हेमंत कठैत ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।