फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Unhappy over non-receipt of fare for food grains

खाद्यान्न का किराया भाड़ा न मिलने पर नाराजगी जताई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Unhappy over non-receipt of fare for food grains
लोहाघाट (चंपावत)। आदर्श राशनिंग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी की बैठक में आठ महीनों से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत निशुल्क वितरित किए गए राशन का किराया भाड़ा न मिलने पर नाराजगी जताई गई। सोसायटी के जिलाध्यक्ष प्रकाश बोहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में राशन डीलरों ने अपनी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

वक्ताओं का कहना था कि कोरोना काल में लगातार आठ महीनों तक उनकी ओर से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत उपभोक्ताओं को निशुल्क राशन वितरित किया गया। इसके बावजूद उन्हें अभी तक किराया भाड़े का भुगतान नहीं किया गया है। इससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनका कहना था कि लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है, लेकिन तीन सालों से किराया भाड़ा नहीं बढ़ा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना के तहत वितरित की जाने वाली दाल काफी महंगी पड़ रही है, जिसे कार्ड धारक लेने में आनाकानी कर रहे हैं, कई कार्डधारकों के साथ नोकझोंक की स्थिति पैदा हो जा रही है। उन्होंने दाल के मूल्य में कमी करने, उनका कमीशन बढ़ाने की मांग की। राशन डीलरों ने लोगों की मांग को देखते हुए वर्षों से बंद पड़े कैरोसीन के वितरण को फिर से चालू करने की मांग की। बैठक के समापन पर खूनाबोरा के राशन डीलर ललित बोहरा के निधन पर शोक जताया गया। इस मौके पर इंद्र देव, बसंत राम, विक्रम ढेक, मोहन सिंह, चंद्रमोहन जोशी, राजेेंद्र सिंह, कैलाश सिंह, सुमन मेहरा, सरिता अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed