{"_id":"574c9dc44f1c1b0e76109124","slug":"undertaken-to-improve-the-ancient-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांदली के शिव मंदिर की मरम्मत का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांदली के शिव मंदिर की मरम्मत का काम शुरू
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
Updated Tue, 31 May 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
प्राचीन मंदिर का सुधार कार्य शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। एक तरफ को झुक रहा तल्ली मांदली का शिव मंदिर फिर से शान से खड़ा हो सकेगा। दरअसल मंदिर के मरम्मत का काम शुरू हो गया है। अमर उजाला ने दक्षिण दिशा की तरफ झुक रहे इस ऐतिहासिक मंदिर को संवारने के लिए खबर 4 मई को प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिसके बाद पुरातत्व विभाग ने मंदिर की सुध ली। मंदिर को सीधा करने के लिए विभाग छह लाख रुपये खर्च करेगा। जून में मंदिर को ठीक करने का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित तल्ली मादली में प्राचीन शिव मंदिर का निर्माण चंद शासक भारती चंद ने 410 में किया था। मंदिर में बड़े-बड़े पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है। दीवारों में हीरक आकृतियों का निर्माण किया गया है। मंदिर के सामने की तरफ नागरी लिपि में एक अभिलेख स्थापित है। देव सिंह, विक्रम सिंह, बिजेंद्र खाती और नारायण खाती ने बताया कि 2014 में आई बारिश के बाद इस मंदिर का गुंबद वाला हिस्सा दक्षिण दिशा की तरफ झुक गया था। अब कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग ने मंदिर को मूल स्वरूप में लाने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन