{"_id":"5d0fad658ebc3e1ec0232134","slug":"two-people-injured-pati-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में जीप चालक ने दो लोगों को टक्कर मारी, घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में जीप चालक ने दो लोगों को टक्कर मारी, घायल
Sun, 23 Jun 2019 10:18 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो पाटी (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो पाटी (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sun, 23 Jun 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
पाटी में लोगों, वाहनों और दुकान को ठोकने वाले वाहन को सीज करते पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे मेें धुत एक पिकअप जीप चालक ने तेज रफ्तार से पाटी बाजार में रेस्टोरेंट के बाहर खड़े दो लोगों को टक्कर मार दी। दोनों लोगों को काफी चोटें आई हैं। बेकाबू जीप ने एक कार और एक दुकान को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी जीप चालक और उसके साथी को पकड़कर जीप को सीज कर दिया। चिकित्सकीय परीक्षण में आरोपियों के नशे में होने की पुष्टि हुई है। पीड़ित लोगों ने थाने में तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
रविवार दोपहर को नशे में धुत चालक रमेश राम अपने साथी प्रकाश राम के साथ बिना नंबर की पिकअप जीप को तेज गति से चलाकर पाटी बाजार पहुंचा। पाटी में किसी बात पर तेज सिंह पाटनी के साथ झगड़ा कर जीप को बेहद तेज गति से चलाकर शास्त्री मार्केट की ओर ले गया। करीब 100 मीटर आगे जाने के बाद जीप बेकाबू हो वाटिका रेस्टोरेंट में जा घुसी। इससे दुकान की दीवार, काउंटर, दो बाइकें और एक अल्टो कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
दुकान में बैठे मजदूर सतीश पचौली के दोनों हाथ और लल्ला की पीठ में चोटें आई हैं। पाटी के अस्पताल में घायलों का इलाज किया गया। पाटी थाने से दरोगा चंद्र सिंह रावत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पिकअप जीप को सीज कर चालक और उसके साथी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष दिवान सिंह ने बताया कि चालक और उसके साथी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए लोहाघाट भेजा गया है। इधर लोहाघाट सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह ने मेडिकल परीक्षण में चालक और उसके साथी के शराब पीने की पुष्टि की है। पीड़ित लोगों ने चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।