फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two people injured in collision with two bikes in Khetikhan Marg

खेतीखान मार्ग में दो बाइकों की टक्कर में दो लोग हुए घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two people injured in collision with two bikes in Khetikhan Marg
बाइक दुर्घटना में घायल का उपचार करते चिकित्साकर्मी। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। खेतीखान मोटर मार्ग पर बंदेला ढेक के पास विपरीत दिशा से आ रही दो बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घायलों को 108 आपात सेवा के जरिये उप जिला अस्पताल लोहाघाट लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को लोहाघाट-खेतीखान मार्ग पर बंदेला ढेक के पास लोहाघाट से देवीधुरा की ओर जा रही पल्सर यूके 04वी 6742 और खेतीखान की ओर से आ रही पल्सर बाइक यूके 03-4481 के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में लोहाघाट से देवीधुरा जा रहे विपिन चंद्र जोशी निवासी देवीधुरा गंभीर रूप से चोटिल हो गए, जबकि खेतीखान से लोहाघाट आ रहे खूनाबोरा निवासी अजय सिंह को मामूली चोर्टें आइं। हादसे में दोनों बाइकों को काफी नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके में पहुंच गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को 108 के जरिये लोहाघाट उप जिला अस्पताल भेजा। उप जिला अस्पताल के डॉ.लवप्रीत और फार्मासिस्ट किरन राय ने बताया कि घायल विपिन का प्राथमिक उपचार चल रहा है। प्रभारी एसओ देवेंद्र मेहता ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष ने दुर्घटना के संबंध में पुलिस में तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed