फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two people from Uttar Pradesh died in a car gap in Dhunaghat

धूनाघाट में कार खाई में समाई, उप्र के दो युवकों की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Two people from Uttar Pradesh died in a car gap in Dhunaghat
धूनाघाट में खाई में लुढ़की कार। - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी/चंपावत। पाटी क्षेत्र के धूनाघाट में एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार के परखचे उड़ गए और उत्तर प्रदेश निवासी दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को 108 एंबुलेंस से लोहाघाट उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए। हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

लोहाघाट से हल्द्वानी होते हुए बुधवार रात संभल जा रही सेंट्रो कार धूनाघाट आरएफसी गोदाम के पास 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में धर्मेंद्र यादव (25) पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम सुल्तानपुर खुर्द थाना बहजोई, जिला संभल और बब्लू (30) पुत्र चंद्रपाल सिंह ग्राम हमियापुर थाना जरीफनगर बदायूं की मौके पर ही मौत हो गई। देवेंद्र यादव (30) पुत्र बनवारी सिंह निवासी ग्राम सुल्तानपुर खुर्द थाना बहजोई, जिला संभल घायल हो गए। उन्हें बृहस्पतिवार की सुबह लोहाघाट उप जिला अस्पताल भेजा गया। एमएस डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि हाथ की हड्डी टूटने की वजह से घायल देवेंद्र को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार हादसे में जान गंवा चुके धर्मेंद्र यादव और बब्लू के ट्रैक्टर यहां की पंचघाटी कंस्ट्रक्शन कंपनी में चलते हैं। ये लोग कंपनी के चांदमारी कार्यालय से हिसाब कर लौट रहे थे।
विज्ञापन

देर रात हुई दुर्घटना की जानकारी पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह मिली। तुरंत ही लोहाघाट से थानाध्यक्ष मनीष खत्री और पाटी के एसओ नारायण सिंह ने दलबल के साथ मौके पर पहुंच सूरज बोहरा, बची सिंह, प्रकाश सिंह आदि स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रातभर खाई में पड़ा रहा घायल देवेंद्र
बुधवार रात हुए हादसे की भनक बृहस्पतिवार सुबह लगी। वक्त पर हादसे की जानकारी नहीं लगने से दो लोग सुबह से पहले ही दम तोड़ चुके थे। घायल देवेंद्र यादव ने होश में आने के बाद बताया कि रात को दुर्घटना के बाद शोर मचाकर बचाने की गुहार लगाई, लेकिन रात होने के कारण मदद नहीं मिल सकी। पूरी रात देवेंद्र खाई में ही पड़े रहे। अगर वक्त पर दुर्घटना का पता चलता तो शायद धर्मेंद्र और बब्लू को भी बचा लिया जाता।

पर्व के मौके पर पहले भी हो चुके हैं हादसे
धनतेरस से एक दिन पूर्व पाटी के धूनाघाट में खाई में कार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वैसे चंपावत जिले में पर्वों के आसपास पहले भी कई वाहन हादसे हो चुके हैं। 2008 में हरेला पर्व पर 17 जुलाई को अमरूबैंड में रोडवेज बस हादसे में 19 लोगों की मौत हुई। दिवाली पर 2003 में सूखीढांग के पास हुए हादसे में दो लोगों की मौत हुई।
इन लोगों ने किया राहत और बचाव कार्य:
पुलिस टीम: दरोगा देवेंद्र मनराल, विजय कुमार, ललित रावल, राजेंद्र गिरि, चंचल सिंह, खीम सिंह, इंद्र सिंह, प्रकाश चंद्र, मनोज गहतोड़ी।
अग्रिशमन टीम:
श्याम बहादुर थापा, बाल मुकुंद राणा, जगदीश तिलाड़ा, राजेश खर्कवाल, सलामत जान, महेश जोशी, भूपेंद्र सिंह, भरत सिंह बोहरा।
चंपावत जिले में 30 दिन में 6 हादसों में 7 की मौत
13 अक्तूबर-लोहाघाट के पास सेना के ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत।
14 अक्तूबर -खोलका के पास कार खाई में गिरने से चालक की मौत।
25 अक्तूबर-मूलाकोट में कार के खाई में गिरने से चालक की मौत।
28 अक्तूबर-संतोला के पास कार के खाई में गिरने से पूर्व फौजी की मौत।
30 अक्तूबर-पाटी के पास कार खाई मेें गिरने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत।
11 नवंबर - पाटी के धूनाघाट में कार खाई में गिरने से दो की मौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed