फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two more accused was finally picked up, caught the murder

दो और आरोपी दबोचे, पकड़े गए सभी हत्यारोपी

Tue, 29 Mar 2016 10:04 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 29 Mar 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
Two more accused was finally picked up, caught the murder
दो और आरोपी दबोचे, पकड़े गए सभी हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
 रिटायर्ड कैप्टन एवं कांग्रेसी नेता बिंदु सिंह मौनी के बेटे राकेश मौनी की हत्या दो और आरोपियों को मंगलवार पकड़ लिया गया है। ये दोनों मुखबिर की सूचना पर शहर से करीब छह किलोमीटर दूर गौड़ी से पकड़े गए हैं। आरोपियों से खून से सनी टी-शर्ट भी बरामद हुई। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लोहाघाट बंदीगृह भेज दिया गया। इसी के साथ हत्या के सभी आरोपी पकड़े गए।
विज्ञापन


22 मार्च को तल्ली चौकी निवासी रिटायर्ड कैप्टन बिंदु सिंह मौनी के बेटे राकेश मौनी (32) को घर में घुसकर ईश्वर सिंह और उसके छह अन्य साथियों ने चाकू और धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया, जबकि दो बेटे कमल सिंह (36) और चंद्रशेखर मौनी (26), कमल की पत्नी देवकी देवी (33) हमले में घायल हुए। सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में आईपीसी की धारा 302, 307, 147, 148 व 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने तीन आरोपियों लक्ष्मण सिंह, दिलीप सिंह और सरिता देवी को 23 मार्च को और 27 मार्च को मुख्य आरोपी ईश्वर सिंह और बोध सिंह को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


कोतवाल बीएल विश्वकर्मा ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर दो आरोपी भगत सिंह और पवन सिंह को दबोचा गया। दोनों को वरिष्ठ उप निरीक्षक महेश चंद्र के नेतृत्व में गई पुलिस टीम ने गौड़ी पावर हाउस के पास चौड़ाखेत गांव से गिरफ्तार किया गया। साथ ही आरोपी पवन की निशानदेही पर गडंकी नदी के किनारे डिप्टेश्वर मंदिर के पास खून से लतपत टी-शर्ट भी बरामद हुई। बाद में दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लोहाघाट बंदीगृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed