फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two lakh illiterate people of the state will be literate in five years

पांच साल में प्रदेश के दो लाख निरक्षर लोग होंगे साक्षर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two lakh illiterate people of the state will be literate in five years
उत्तराखंड में दो लाख निरक्षरों को अगले पांच साल में साक्षर करने के लिए केंद्र पोषित योजना के तहत 30 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। यह अभियान चंपावत और ऊधमसिंह नगर समेत प्रदेश के पांच जिलों में 2026 तक चलेगा।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने योजना के क्रियान्वयन के लिए निर्देश जारी किए है। प्रदेश में 2021 से 2026 तक की अवधि में केंद्र पोषित नवभारत साक्षरता कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके तहत ग्रामीण और शहरी निकाय क्षेत्रों के 15 वर्ष से अधिक उम्र के निरक्षर लोगों को साक्षर बनाया जाएगा। पहले चरण में इन लाभार्थियों के चिह्नांकन और डाटाबेस तैयार करने के लिए सर्वे मद के तहत 30 लाख रुपये पांचों जिलों को स्थानांतरित की गई है। तकनीकी और संस्थागत सहयोग के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में जिला साक्षरता केंद्र (डीसीएल) बनाया जाएगा।
विज्ञापन

मार्च अंत तक निरक्षर लाभार्थियों के चिह्नांकन के साथ ही योजना के क्रियान्वयन के लिए स्वयंसेवियों का भी चयन कर लिया जाएगा। स्वयंसेवक के रूप में छात्र-छात्राएं और अन्य स्वयंसेवकों (एनएसएस, एनसीसी, एनवाईकेएस और सेवानिवृत्त कार्मिक) को चयनित किया जाएगा। कक्षाओं के लिए पूर्व के साक्षर भारत कार्यक्रम के संसाधनों का उपयोग होगा। स्वयंसेवकों के चयन के बाद ही साक्षरता कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला - साक्षर होने वालों की संख्या - आवंटित राशि (लाख रुपये में)
हरिद्वार : 79417- 11.91
यूएस नगर : 72851- 10.93
चंपावत : 8890- 1.33
टिहरी : 25372- 3.81
उत्तरकाशी : 13470- 2.02
कोट
पढ़ना, लिखना अभियान के तहत 15 साल से अधिक उम्र के लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। निरक्षर लोगों को चिह्नित करने के साथ इन्हें पढ़ाने वाले स्वयंसेवकों का भी चयन किया जाएगा। इस योजना से चंपावत जिले के 8890 निरक्षर लोगों को साक्षर किए जाने का लक्ष्य है। - आरसी पुरोहित, सीईओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed