{"_id":"bcd0ea34a049688bc9fdc3093381b103","slug":"two-for-one-student-in-primary-school-teacher-and-a-bhojnmata-hldua-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइमरी स्कूल हल्दुआ में एक छात्र के लिए दो शिक्षक और एक भोजनमाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइमरी स्कूल हल्दुआ में एक छात्र के लिए दो शिक्षक और एक भोजनमाता
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Mon, 28 Sep 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजब-गजब फरमानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाला शिक्षा विभाग इस बार एक बच्चे पर निहाल हो गया है। पाटी ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल हल्दुआ में एक छात्र को पढ़ाने के लिए विभाग ने तीन कर्मचारियों की तैनात किया है।
विज्ञापन
यहां कक्षा दो के एक छात्र को पढ़ाने के लिए एक प्रधानाध्यापक, एक सहायक अध्यापक, एक भोजन माता की तैनाती की गई है।
हल्दुआ का प्राइमरी स्कूल सरकारी शिक्षा व्यवस्था की दयनीय स्थिति बता रहा है। जहां एक ओर अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों का संचालन एकल शिक्षकों, शिक्षामित्रों के सहारे किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं हल्दुआ में एक छात्र की वजह से तीन लोगों की नौकरी चल रही है। यहां तैनात प्रधानाध्यापक हरीश चंद्र गहतोड़ी का कहना है कि वर्ष 2005 में उनकी नियुक्ति हल्दुआ के स्कूल में हुई थी।
विज्ञापन
उस समय यहां पर छात्रसंख्या सात थी। उसके बाद ग्रामीणों के पाटी, गहतोड़ा आदि स्थानों को पलायन के चलते छात्र संख्या घटती गई।
पूर्व में दस से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को आसपास के दूसरे स्कूलों में मर्ज करने की सूची में भी हल्दुआ स्कूल का नाम शामिल है। सहायक अध्यापक मुकेश सिंह ने भी एकमात्र छात्र की पुष्टि की है।