फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two escalators fitted at Tanakpur railway station, operational soon

Champawat News: टनकपुर रेलवे स्टेशन में दो स्वचालित सीढ़ी फिट, संचालन जल्द

Tue, 03 Mar 2026 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 03 Mar 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Two escalators fitted at Tanakpur railway station, operational soon
टनकपुर (चंपावत)। अंग्रेजों के दौर की मीटर गेज से शुरू हुआ टनकपुर रेलवे स्टेशन का सफर अब आधुनिक अमृत भारत योजना के साथ नई ऊंचाइयों को छू रहा है। स्टेशन के मुख्य भवन को आकर्षक रूप देने के बाद अब यात्री सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि प्लेटफॉर्म एक और दो पर दो स्वचालित सीढ़ियां फिट कर दी गई हैं, जिनका संचालन जल्द शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही दोनों प्लेटफॉर्म पर एक-एक लिफ्ट लगाने का काम भी तेजी से चल रहा है। यात्रियों के आराम के लिए स्टील बैंच और हाईटेक शौचालयों का निर्माण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

विशेष रूप से, मां पूर्णागिरि मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक स्थायी मेला यात्री शेड भी तैयार किया जा रहा है, जो अगले कुछ महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा। मुख्यमंत्री की पहल पर हो रहे इन कार्यों से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि तराई और पहाड़ के यात्रियों का सफर भी सुगम और विश्वस्तरीय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed