{"_id":"85697e98392f7684ba6228c701a7fcdc","slug":"two-doctors-and-four-were-absent-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो डॉक्टर और चार कर्मी मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो डॉक्टर और चार कर्मी मिले अनुपस्थित
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Wed, 16 Dec 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टर और स्टाफ समय पर ड्यूटी नहीं पहुंचते हैं। एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने बुधवार सुबह ड्यूटी टाइम में अस्पताल में औचक छापा मारा तो दो डॉक्टरों समेत आधा दर्जन कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे ही नहीं थे। अनुपस्थित मिले डॉक्टरों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल से डॉक्टरों और कर्मचारियों के ड्यूूटी से अक्सर गायब रहने की शिकायत को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। मरीजों और जनप्रतिनिधियों द्वारा बार-बार इसकी शिकायत किए जाने पर एसडीएम ने बुधवार सुबह ठीक नौ बजकर दस मिनट पर अस्पताल में औचक छापा मारा तो डा. सारिका बत्रा, डा. दीपांकर सिंह, हेल्थ सुपरवाइजर मानवती बोहरा, एएनएम आशावती पाल, डीआरए प्रमोद कुमार जोशी, संविदा कर्मी रेनू पंत अनुपस्थित मिले। उपस्थिति पंजिका में अनुपस्थिति दर्ज कर एसडीएम ने चिकित्सा अधीक्षक से कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं में इस तरह की खामी को सुधारने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि अनुपस्थित पाए गए डॉक्टर और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति कर रिपोर्ट कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। इधर, चिकित्सा अधीक्षक डा. एचएस ह्यांकी का कहना है कि एसडीएम के अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद अनुपस्थित डॉक्टर और कर्मचारी भी ड्यूटी पर पहुंच गए थे। बहरहाल एसडीएम के इस औचक छापे से हड़कंप रहा।
विज्ञापन