फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two devotee couples beat policeman posted at the ghat pelted stones at the outpost Champawat Uttarakhand news

Champawat: श्रद्धालु दंपतियों की हरकत से शारदा घाट पर मची अफरा तफरी, जवान को पीटा, पुलिस चौकी पर किया पथराव

Sun, 11 Jun 2023 02:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत) Updated Sun, 11 Jun 2023 02:58 PM IST
सार

स्नान के लिए शारदा घाट पर जोखिम वाले क्षेत्र को प्रतिबंधित किया गया है लेकिन यहां असुरक्षित क्षेत्र में स्नान से रोकने पर बवाल हो गया। दो दंपतियों ने यहां तैनात पुलिस जवान के साथ मारपीट कर दी। 

विज्ञापन
Two devotee couples beat policeman posted at the ghat pelted stones at the outpost Champawat Uttarakhand news
श्रद्वालु दंपत्तियों के हमले से घायल पीएसी जवान अर्जुन सिंह। संवाद

विस्तार

क्षेत्र में शनिवार की सुबह शारदा घाट पर उस समय अफरातफरी मच गई जब स्नान कर रहे दो श्रद्धालु दंपतियों ने घाट पर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। उन्होंने पहले पीएसी जवान की पिटाई की और फिर जल पुलिस चौकी पर पथराव कर दिया। मारपीट का कारण जोखिम वाले स्थान पर स्नान करने से रोकना बताया गया है।

विज्ञापन


घटना में पीएसी का एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपी दोनों दंपतियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। शारदा घाट पर इन दिनों मां पूर्णागिरि मेले के लिए आ रहे श्रद्धालु बड़ी संख्या में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं जिनकी सुरक्षा के लिए घाट पर पुलिस कर्मी और जल पुलिस के तैराक तैनात हैं।
विज्ञापन


स्नान के लिए घाट पर जोखिम वाले क्षेत्र को प्रतिबंधित किया गया है लेकिन शनिवार सुबह असुरक्षित क्षेत्र में स्नान से रोकने पर बवाल हो गया। बताया गया कि मुरादाबाद के अमरपुर थाना बिलारी निवासी मनोज कुमार और अशोक परिवार के साथ जोखिम वाले स्थान पर स्नान कर रहे थे। उन्हें वहां तैनात पीएसी जवान अर्जुन सिंह ने रोका तो वे आग बबूला हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी पर किया पथराव 
विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों श्रद्धालु और उनकी पत्नियों ने पीएसी जवान की पिटाई कर दी। पता चलने पर घाट पर तैनात हेड कांस्टेबल दिनेश कोहली और पंकज कुमार वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। पुलिस कर्मी जान बचाने के लिए जल पुलिस चौकी के अंदर भागे तो उन्होंने चौकी पर पथराव कर दिया।

ये भी पढ़ें...Nainital: कैंची धाम आने वाले सैलानियों के लिए जरूरी खबर...15 जून तक आवाजाही के लिए ये नियम किए गए हैं तय

पत्थर लगने से पीएसी जवान अर्जुन सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी है। लोगों ने किसी तरह गुस्साए दंपती को शांत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार व उसकी पत्नी जूली और अशोक व उसकी पत्नी निशा को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed