फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two days of rain closed Tanakpur-Pithoragarh NH at 27 places

Champawat News: दो दिन की बारिश ने टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच को 27 जगह किया बंद, यात्रियों को हो रही परेशानी

Tue, 17 Sep 2024 04:00 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 17 Sep 2024 04:00 PM IST
सार

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर 12 और 13 सितंबर को हुई मूसलाधार बारिश के कारण टनकपुर से घाट के बीच दो दिनों में हुई बारिश से एनएच 27 जगहों पर बंद होने से लोगों को दिक्कत हुई।

विज्ञापन
Two days of rain closed Tanakpur-Pithoragarh NH at 27 places
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

चंपावत जिले में टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर 12 और 13 सितंबर को हुई मूसलाधार बारिश के कारण टनकपुर से घाट के बीच दो दिनों में हुई बारिश से एनएच 27 जगहों पर बंद होने से लोगों को दिक्कत हुई।

बारिश से चल्थी, सुखीढ़ाग, बेलखेत, अमोड़ी, स्वाला, धौन, बनलेख, संतोला, घाट सहित अन्य जगहों पर लगातार पहाड़ी दरकने और चट्टानें गिरकर हाईवे को धंसाती गई। 12 सितंबर से बंद हुआ एनएच सोमवार को पांचवें दिन दोपहर दो बजे यातायात के लिए खुल सका।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Exclusive: पुणे की नुपूर ने बहन के साथ बदली महिलाओं की तकदीर, शोध के लिए आई थी उत्तराखंड; जानिए इनकी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एनएच 27 जगहों पर मलबा और बोल्डर गिरने से बंद रहा। इन स्थानों से मलबा हटाने में पांच दिन लग गए। एनएच के ईई आशुतोष कुमार ने बताया कि एनएच खोलने के लिए 23 मशीनें लगाई गईं। जरूरत पड़ने पर और भी मशीनें लगाई जाएंगी। बताया कि डेंजर जोन वाले स्थानों पर मलबा हटाने के बाद भी मलबा लगातार एनएच पर गिरता रहा जिससे एनएच खोलने में समय लग गया। कहा कि मलबे का निस्तारण कर यातायात सुचारू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed