{"_id":"604fa6bf8ebc3ec4477c4f27","slug":"two-day-strike-of-banks-started-against-privatization-champawat-news-hld418331840","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के विरोध में बैंकों की दो दिनी हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के विरोध में बैंकों की दो दिनी हड़ताल शुरू
विज्ञापन
चंपावत में दो हड़ताल के कारण बंद रहे बैंक।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत/लोहाघाट। बैंकों के निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में दो दिनी हड़ताल शुरू हो गई है। हड़ताल के चलते चंपावत और लोहाघाट में बैंक बंद रहे। बैंकों के बंद रहने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दूरदराज क्षेत्रों से बैंकों में लेन देन के लिए आए लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। बैंकों की हड़ताल के कारण चंपावत जिले में एक करोड़ रुपये से अधिक का लेन देन प्रभावित रहा।
जिला लीड बैंक अधिकारी एके जोशी के अनुसार निजीकरण के विरोध में विभिन्न बैंकों की ओर से दो दिनी हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल के चलते सोमवार को एसबीआई, पीएनबी, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, नैनीताल बैंक आदि बंद रहे। लोहाघाट में बैंकों की हड़ताल की सूचना न मिल पाने के कारण पंचेश्वर, रौंसाल, दिगालीचौड़, पुलहिंडोला, बर्दाखान, सिमलखेत, रीठासाहिब आदि स्थानों से आए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें बैंकों के हड़ताल की जानकारी न होने के कारण वह लेन देन के लिए बैंक में आए हुए थे। बैंकों की हड़ताल के चलते उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। टनकपुर में भी बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंकों की हड़ताल का व्यापक असर पड़ा। स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा , केनरा बैंक, दि नैनीताल बैंक, ओरियंटल बैंक, पीएनबी समेत सभी बैंक बंद रहे। इससे ग्राहकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
एटीएम चलने से लोगों को मिली राहत
चंपावत/टनकपुर। जिला मुख्यालय में बैंकों की हड़ताल के बीच एटीएम चलने से लोगों को राहत मिली। मुख्य बाजार के अलावा कलक्ट्रेट परिसर में लगे एटीएम में पैसा निकालने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। टनकपुर में भी एटीएम सेवा जारी रहने से लोगों को काफी राहत मिली। (संवाद)