फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two foreign nationals entering India without visas caught; Nepali bike rider also arrested

चंपावत: बिना वीजा भारत में प्रवेश कर रहे दो विदेशी नागरिक पकड़े, नेपाली बाइक चालक भी गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2026 04:36 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 29 Oct 2026 04:36 PM IST
सार

बनबसा में एसएसबी ने नेपाल से अवैध रास्ते भारत में प्रवेश कर रहे जाम्बिया के दो नागरिकों को पकड़ा है। उन्हें बाइक से सीमा पार कराने वाले नेपाली चालक को भी गिरफ्तार किया गया। तीनों के खिलाफ इमिग्रेशन और विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Two foreign nationals entering India without visas caught; Nepali bike rider also arrested
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंपावत जिले के बनबसा में एसएसबी 57 वीं वाहिनी ने नेपाल से बिना वीजा भारत में प्रवेश कर रहे दो नागरिकों को पकड़ा है। उन्हें बाइक पर अवैध मार्ग से भारत प्रवेश कराने के जुर्म में सवारी ढोने वाले नेपाली बाइक चालक को भी दबोचा गया है। पकड़े गए विदेशी नागरिकों और नेपाली बाइक चालक से सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया तंत्रों ने सघन पूछताछ की। जिसके बाद उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए बनबसा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन

एसएसबी 57 वीं वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि बीती देर सायं एसएसबी 57 वीं वाहिनी के जवानों ने धनुषपुल स्थित एसएसबी चौकी के अंतर्गत गढ़ीगोठ सीमा पर एक बाइक पर दो विदेशी नागरिकों को देख रोका गया। बाइक नेपाली नागरिक चला रहा था। बाइक में सवार दोनों सवार विदेशी लग रहे थे। पूछताछ में विदेशी नागरिकों ने अपने को जाम्बिया (गाम्बिया) निवासी बताया। उनके पास भारत प्रवेश का वीजा और अन्य वैध दस्तावेज नहीं थे। एसएसबी ने नेपाली बाइक चालक समेत दोनों विदेशी नागरिकों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष विनय मित्तल ने बताया कि जाम्बिया निवासी बुकर सिलाह (41) और लामिन केरा (38) और नेपाल के महेंद्रनगर निवासी बाइक चालक प्रेम बहादुर भंडारी (44) पर धारा 3 (2) 21 एवं 20 (1), इमिग्रेशन और विदेशी अधिनियम 2025 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

विज्ञापन

बनबसा की केवल वैधानिक मार्ग

उत्तराखंड में थर्डकंट्री (भारत नेपाल छोड़) के नागरिकों के भारत नेपाल आवागमन के लिए राज्य में केवल बनबसा ही एकमात्र वैधानिक मार्ग है। जिसके लिए राज्य में केवल एकमात्र इमिग्रेशन चेकपोस्ट बनबसा में स्थापित है। इस मार्ग को छोड़ राज्य में अन्य मार्ग से भारत प्रवेश पर पूर्णतया रोक है। नेपाली बाइक पर सवारी ढोने वाला बाइक चालक नेपाली नागरिक उन्हें चोरी से गढ़ीगोठ मार्ग से भारत प्रवेश कराने ला रहा था। लेकिन एसएसबी की सतर्कता से दो विदेशी नागरिक दबोच लिए गए। वहीं उन्हें चोरी से भारत प्रवेश कराने के जुर्म में नेपाली नागरिक पर भी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध रूप से ढो रहे सवारी

बनबसा से नेपाल के बीच लंबे समय से बाइक पर सवारी ढोने का काम किया जा रहा है। जिसमें भारतीय बाइक चालकों के अलावा नेपाली नागरिक भी बाइक पर सवारी ढोने का काम कर रहे हैं। बनबसा में कुछ बाइक चालकों ने परिवहन विभाग से सवारी ढोने का परमिट लिया है। लेकिन अधिकांश बाइक चालक अवैध रूप से दोनों देशों के बीच सवारी ढोने के काम में लगे हैं। भारत नेपाल की संवेदनशील सीमा पर बाइक पर सवारी ढोने का काम कभी भी सुरक्षा के लिए घातक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed