फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two arrested with three two wheelers

तीन दोपहिया वाहनों के साथ दो गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with three two wheelers
बनबसा (चंपावत)। पुलिस ने बनबसा में हुई बाइक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन दोपहिया वाहन भी बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराआें में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी पेशेवर अपराधी बताए जा रहे हैं। पूर्व में भी उन्होंने दिनेशपुर एवं सितारगंज में वाहन चोरी की थी।
विज्ञापन

सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि बनबसा पचपकरिया निवासी सुनील थ्वाल पुत्र परमानंद थ्वाल ने 29 जून को घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने की तहरीर दी थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए एसपी देवेंद्र पींचा ने सीओ और थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण को मामले की जिम्मेदारी सौंपी। मामले की जांच एसआई अरविंद कुमार को सौंपी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मुखबिरों, सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस की मदद से ऊधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर वार्ड संख्या तीन निवासी सुखदेव धरामी (24) और अखिल धरामी (22) को गिरफ्तार किया। सीओ ने बताया कि उनके कब्जे से स्पलेंडर बाइक, हीरो एचएफ डीलक्स और स्कूटी एक्टिवा बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेशपुर और सितारगंज थाने में दर्ज हैं मुकदमे
बनबसा। पुलिस की गिरफ्त में आए सुखदेव धरामी और अखिल धरामी पर दिनेशपुर, सितारगंज थाने में पहले से चोरी समेत अन्य विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
इनसेट:-
टीम में ये रहे शामिल
बनबसा। चोरों को पकड़ने वाली टीम में सीओ, थानाध्यक्ष और विवेचक के अलावा एसआई नवल किशोर, कांस्टेबल विनोद कुमार, गोविंद टम्टा, पवन कुमार, नौशाद अहमद, गिरीश भट्ट, एसओजी के जगदीश कन्याल, उमेद सामंत शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed