फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two arrested with more than 25 and a half kilos of hashish in Banbasa

Champawat News: बनबसा में साढ़े 25 किलो से अधिक चरस के साथ दो धरे

Sun, 11 Feb 2024 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 11 Feb 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with more than 25 and a half kilos of hashish in Banbasa
बनबसा (चंपावत)। पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर साढ़े 25 किलो से ज्यादा चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चरस को कार की चेसिस के नीचे बने केबिन और बैग में छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों की कार को जब्त कर लिया है। आरोपी नेपाल से चरस लेकर बदायूं ले जाने की फिराक में थे। बताया जा रहा है कि पिछले 10 वर्षों में बनबसा में चरस की यह सबसे बड़ी खेप है।
विज्ञापन

बीती देर शाम को सीओ शिवराज सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम बनबसा-टनकपुर एनएच पर सेना छावनी के पास कमलपथ नामक स्थान पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच टनकपुर से बनबसा के लिए आ रही कार (यूके 07 एवी 1771) को जांच के लिए रोका गया। कड़ी पूछताछ में कार सवारों ने उनके पास चरस होने की बात स्वीकारी। कार सवार यूपी के बदायूं अंतर्गत ग्राम पापड़ हमजापुर थाना दातागंज निवासी विशाल गुप्ता के कब्जे से 15.745 किलो और वहीं के विरेश कुमार के कब्जे से 9.957 किलो चरस बरामद हुई।
विज्ञापन

विशाल गुप्ता ने कार की चेसिस के नीचे तस्करी के लिए बनाए गए केबिन में चरस रखी थी जबकि विरेश के बैग से चरस बरामद की गई है। सीओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बनबसा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मतण सिंह जगवाण ने बताया कि उक्त आरोपी नेपाल के पर्वतीय मार्ग से बनबसा होते हुए चरस को बदायूं ले जाने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम

बनबसा (चंपावत)। सीओ शिवराज सिंह राणा के नेतृत्व में बनबसा थाने में चरस पकड़ने वाली टीम को एसपी अजय गणपति ने पांच हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है। टीम में सीओ के अलावा बनबसा थनाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, एसओजी प्रभारी मनीष खत्री, शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई ललित पांडेय, एएनटीएफ एसआई सोनू सिंह, एएचटीयू एसआई सुरेंद्र सिंह खड़ायत, एचसी मतलूब खान, जगवीर सिंह, गणेश सिंह बिष्ट, महेंद्र डंगवाल, कां. नवल किशोर, सूरज कुमार, विनोद जोशी, अशोक वर्मा, जगदीश कन्याल, अनिल कुमार और विनोद यादव थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed