{"_id":"65ad468e97e1f533090e037b","slug":"two-arrested-with-6565-kg-hashish-in-banbasa-champawat-news-c-229-1-shld1009-4912-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बनबसा में 6.565 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बनबसा में 6.565 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार
Sun, 21 Jan 2024 10:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 21 Jan 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। बनबसा पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त गश्त में 6.565 किलो चरस के साथ दो नेपालियों को गिरफ्तार किया है। दोनों नेपाल से सस्ते दाम में चरस खरीदकर केदारनाथ ले जाकर उसे बेचने की फिराक में थे। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
चंपावत में मामले का खुलासा करते हुए एसपी अजय गणपति ने बताया कि बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, एसएसबी के निरीक्षक मुस्कीम अहमद टीम के साथ भारत-नेपाल सीमा पर गश्त पर थे। इस दौरान टीम को शारदा नदी के तटबंध के पास पिलर नंबर 805 के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध दिखाई दिए।
तलाशी में पूरन बूढ़ा (28) निवासी लेकगॉउ जिला बंजाग कंचनपुर (नेपाल) के कब्जे से 3.465 किलो चरस और वहीं के रहने वाले रविंद्र बूढ़ा (29) के कब्जे से 3.100 किलो चरस बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ बनबसा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सस्ते में नेपाल के बजांग से चरस खरीदकर लाए थे। फुटकर में बेचने के लिए वे उत्तराखंड के केदारनाथ ले जाने वाले थे।
विज्ञापन
पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम
चरस की बड़ी खेप पकड़ने पर एसपी अजय गणपति ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाते हुए पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है। टीम में बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई ललित पांडेय, एचसी जगवीर सिंह, एसएसबी के निरीक्षक मुस्कीम अहमद, एएसआई देवेंद्र सिंह, कां. अमित सिंह परिहार, जेकेश मनी त्रिपाठी और कन्हैया द्विवेदी शामिल रहे।
22 दिनों में पकड़ी गई 12 किलो से अधिक चरस
चंपावत। पुलिस और एसओजी टीम की ओर से लगातार की जा रही कार्रवाई में वर्ष के पहले माह के 22 दिनों में 12 किलो से अधिक की चरस बरामद की गई है। नए साल के दूसरे ही दिन पुलिस की ओर से देवीधुरा क्षेत्र के कनवाड़ बैंड के समीप चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान आरोपी दीवान गिरी निवासी ग्राम चकडिय़ा, पोस्ट भूम्वाड़ी, थाना पाटी, जिला चंपावत के कब्जे 3.17 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। संवाद