फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two and a half year old child got burnt after falling in a bucket of hot water

Champawat News: गर्म पानी की बाल्टी में गिरने से ढाई साल का बच्चा झुलसा

Tue, 26 Dec 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 26 Dec 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Two and a half year old child got burnt after falling in a bucket of hot water
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाॅक के ग्राम सभा रावल गांव में गर्म पानी की बाल्टी में गिरने से ढाई वर्षीय बच्चा झुलस गया। बच्चे को उप जिला अस्पताल लोहाघाट ले जाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रावल गांव के मनोज गड़कोटी का ढाई वर्षीय बेटा गर्भित गर्म पानी की बाल्टी में गिरने से झुलस गया। मनोज ने बताया कि घर ने पशुओं को पिलाने के लिए ठंडे पानी में मिलाने के लिए गर्म पानी बाल्टी रखी हुई थी। अचानक उनका बेटा आ गया और पीछे मुड़ते समय वह गर्म पानी की बाल्टी में गिर गया।
विज्ञापन

बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों ने उसे बाल्टी से बाहर निकाला। आननफानन उसे लेकर उप जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉ बीना मेलकानी ने प्राथमिक इलाज के बाद बच्चे को रेफर कर दिया। डॉक्टर के अनुसार गर्भित की पीठ, गर्दन और पैर झुलस गए हैं। बच्चे का जिला अस्पताल चंपावत में इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed