फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two accused with a kilo of 830 grams of charas caught

एक किलो 830 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी दबोचे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two accused with a kilo of 830 grams of charas caught
लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस की ओर से मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लोहाघाट पुलिस ने गोली बिरगुल निवासी दो लोगों को गिरफ्तार कर एक किलो 830 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सीओ अशोक कुमार परिहार ने बताया कि मंगलवार शाम ग्राम गोली बिरगुल निवासी विक्रम सिंह (42), अर्जुन सिंह (38) धूनाघाट बैरियर के पास सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे लेकिन पुलिस को देखकर वह भागने लगे। शक होने पर दोनों को पकड़कर उनकी तलाशी ली गई तो विक्रम के कब्जे से 930 ग्राम चरस और अर्जुन के कब्जे से 900 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने चरस स्वयं बनाकर उसे खटीमा, पीलीभीत, बरेली आदि स्थानों तक महंगी दरों पर बेचने के लिए ले जाने की बात बताई। एसओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उनका चालान किया गया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेजा गया है। पुलिस टीम में प्रभारी थानाध्यक्ष हरीश प्रसाद, एसआई हरीश प्रसाद, एसआई देवेंद्र मेहता, प्रकाश मेहरा, सुनील कुमार, नवल किशोर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed