{"_id":"5fbbf73b8ebc3e9b804f3852","slug":"two-accidents-on-nh-nine-people-narrowly-escaped-champawat-news-hld4049559172","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच में दो हादसे, बाल-बाल टली अनहोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच में दो हादसे, बाल-बाल टली अनहोनी
विज्ञापन
एनएच में धौन में टकराई कारें।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को दो स्थानों पर वाहन आमने-सामने टकरा गए। अलबत्ता दोनों घटनाओं के गवाह रहे नौ से अधिक लोग बाल बचे।
सोमवार दोपहर करीब दो बजे रामपुर से पिथौरागढ़ जा रही पिकप जीप और पिथौरागढ़ से टनकपुर जा रही मैक्स जीप एनएच पर तिलौन के पास टकरा गई। पिकप चालक इरशाद अली ने बताया कि मैक्स जीप एकाएक असंतुलित होकर उनके वाहन से टकरा गई। मैक्स चालक शेर सिंह ने बताया कि ब्रेक के स्थान पर एकाएक पीछे से फिसलकर बोतल आने से जीप असंतुलित होकर टकरा गई। जीप में सवार सभी सात यात्री सुरक्षित थे। बाद में इन यात्रियों को दूसरे वाहनों से आगे रवाना किया गया। अलबत्ता दोनों वाहनों को काफी नुकसान हुआ है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार का कहना है कि किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
वहीं दोपहर करीब ढाई बजे खेतीखान से टनकपुर जा रही कार और टनकपुर से लोहाघाट जा रही कार धौन के पास टकरा गई। दोनों चालकों ने तेज ब्रेक लगा दिए। इससे वाहन खाई में लुढ़कने से बच गए। बाद में दोनों वाहन स्वामियों सुभाष चंद और धीरज भट्ट के बीच समझौता होने पर मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा।