{"_id":"574dc2484f1c1bd24c109e7f","slug":"trse-salaries-environment-friendly-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन को तरसे पर्यावरण मित्र, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन को तरसे पर्यावरण मित्र, प्रदर्शन
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 31 May 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
चंपावत नगर पालिका कार्यालय में प्रदर्शन करते पर्यावरण मित्र।
- फोटो : अमर उजाला
नगर को साफ रखने की जिम्मेदारी निभाने वाले संविदा और मोहल्ला समिति के पर्यावरण मित्र (स्वच्छक) अपने वेतन को तरस रहे हैं। उन्हें बीते तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है। इसे लेकर मंगलवार को पर्यावरण मित्रों ने प्रदर्शन किया। साथ ही वेतन नहीं मिलने पर 10 जून से आंदोलन की धमकी दी है।
विज्ञापन
पर्यावरण मित्र संगठन के अध्यक्ष राकेश कुमार का कहना है कि नगर की सफाई करने वाले पर्यावरण मित्रों को नियमित रूप से वेतन के लिए भी जूझना पड़ रहा है। इससे न केवल उनके घरेलू व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि उनके मनोबल पर भी बुरा असर पड़ रहा है। घरेलू खर्चे और बच्चों की स्कूली शिक्षा पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन
संगठन ने वेतन नहीं मिलने से 10 जून से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। नगर पालिका में संविदा और मुहल्ला समिति के कुल 17 पर्यावरण मित्र हैं। पालिका परिसर में प्रदर्शन करने वालों में बलराम, सोनू, राधा, सरिता, नरेंद्र, अर्जुन, विपिन, आशा, रोहित, राजू, पूजा, नितिन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
भवन कर और कई राजस्व की वसूली नहीं हो सकी है। पालिका वसूली के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पैसा मिलते ही पर्यावरण मित्रों के वेतन का बकाया दे दिया जाएगा।
अभिनव कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, चंपावत।