{"_id":"661809e99bb449aa230bba22","slug":"trouble-due-to-hand-pump-failure-in-pulses-champawat-news-c-229-1-shld1026-107212-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पल्सों में हैंडपंप खराब होने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पल्सों में हैंडपंप खराब होने से परेशानी
Thu, 11 Apr 2024 09:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 11 Apr 2024 09:33 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय से सात किमी दूर पल्सों ग्राम पंचायत में सड़क के किनारे लगाए गए हैंडपंप के खराब होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान हरीश जोशी ने बताया कि जल संस्थान की ओर से लगाए गए हैंडपंप में काफी समय से पानी नहीं आ रहा है। इस कारण गांव के लोगों सहित स्कूली बच्चे परेशान हैं। इधर जल संस्थान के अवर अभियंता हेमंत फुलारा ने बताया कि हैंडपंप के खराब होने की जानकारी पहले नहीं थी। हैंडपंप को जल्द ही ठीक किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन