{"_id":"653bf6f819b4fc95000853e6","slug":"trouble-due-to-digging-for-laying-fiber-line-champawat-news-c-229-1-shld1009-2894-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: फाइबर लाइन बिछाने के लिए खोदाई से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: फाइबर लाइन बिछाने के लिए खोदाई से परेशानी
Fri, 27 Oct 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले के सीमांत क्षेत्र को जोड़ने वाली चंपावत-मंच-तामली सड़क पर लगे मलबे के ढेर से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निजी संचार कंपनी की फाइबर लाइन बिछाने के लिए जेसीबी से सड़क की खोदाई कर रही है लेकिन खोदाई से निकले मलबे को हटाया या गड्ढों को पाटा नहीं जा रहा है। इससे मार्ग में वाहन चलाना जोखिमभरा हो गया है।
आपातकालीन 108 वाहन से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को सर्वाधिक दिक्कत हो रही है। बड़े वाहनों को चलाने में भी मुश्किलें हो रही हैं। एक माह में 51 किमी लंबी सड़क को पूरी तरह से मलबे में तब्दील कर दिया गया है। इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। चार दिन पहले एक ट्रक जगह न होने से खाई में जाने से बाल-बाल बचा। राजू महर, महेंद्र महर, जगदीश महर, चंचल महर, महेश महर, विनोद महर, राहुल महर आदि वाहन चालकों ने सड़क से मलबा हटाने की मांग की है।