फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Trouble Bus wait passenger

चम्पावत: लोहाघाट में जाम से मुसाफिर परेशान, चंपावत से नहीं मिली बसें

Fri, 10 Feb 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 10 Feb 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Trouble
Bus wait passenger
चंपावत। लोहाघाट में छात्रों के करीब छह घंटे से अधिक समय तक लगे जाम से आवाजाही पर असर पड़ने के साथ यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। वाहनों की लंबी कतार के साथ यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं चंपावत बस अड्डे पर दोपहर एक बजे से कोई बस नहीं आने से सन्नाटा पसरा रहा। इस कारण पिथौरागढ़ या टनकपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।

देहरादून जाने के लिए रजनीश सिंह को तीन घंटे के इंतजार के बाद भी बस नहीं मिली। इसी तरह गुरुग्राम जाने के लिए स्टेशन पहुंचे प्रकाश नाथ को भी मायूसी मिली। दिल्ली जाने वाले बुजुर्ग दंपती आरडी भट्ट, कलावती, स्वांला, धौन जाने के लिए भी मोती राम और खिलानंद को भी बस के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन



तीन बसों का संचालन प्रभावित
लोहाघाट (चंपावत)। छात्रों और युवाओं के आंदोलन के चलते तीन बसों का संचालन नहीं हो सका। एजीएम नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि दिल्ली, देहरादून और रीठा साहिब की एक-एक बस सेवा जाम की वजह से संचालित नहीं हो सकी। शुक्रवार को कुल 11 बसों का संचालन हुआ। इसमें से दिल्ली की एक बस को खेतीखान-ललुवापानी-टनकपुर होते हुए भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed