Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tree broke due to lightning, dog died

Champawat News: बिजली गिरने से पेड़ टूटा, कुत्ते की जान गई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Tree broke due to lightning, dog died
चंपावत के जयगांव जैतोली में आकाशीय बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त पेड़। स्रोत ग्रामीण।
चंपावत। जिला मुख्यालय के जयगांव जैतोली भूमिया मंदिर में विशालकाय पेड़ पर बिजली गिर गई। इससे पेड़ टूटकर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इससे वहां बैठे पालतू कुत्ते की मौत हो गई। बिजली गिरने से निकली आग की चिंगारियों से लोगों में दहशत है। संवाद
विज्ञापन


छह मई तक ऑरेंज अलर्ट

चंपावत/टनकपुर। मौसम विभाग ने चार से छह मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश से चंपावत का न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रविवार को बादलों के बीच हल्की धूप खिली रही। इससे उमस का एहसास रहा। बाद में मौसम ने करवट बदली और दोपहर एक बजे गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब 45 मिनट बारिश और ओलावृष्टि हुई। नालियां चोक होने से बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगा। टनकपुर में शनिवार की रात से हल्की बूंदाबांदी हो रही है। रविवार सुबह फिर गर्मी रही, लेकिन दोपहर बाद फिर हल्की बूंदाबंदी से गर्मी से राहत मिली। पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे मार्ग पर धूल बैठ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



तेज बारिश ने मटियानी के नकेला में फिर मचाई तबाही

लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में हुई दोपहर बाद ओलावृष्टि के साथ हुई मूसलाधार बारिश से फसलों और बागवानी को नुकसान हुआ है। बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर आ गए। नेपाल सीमा से लगे आपदाग्रस्त मटियानी ग्राम सभा के नकेला तोक में मूसलाधार बारिश से सड़क से बहता हुआ पानी और मलबा लोगों के घरों में घुस गया जिस कारण लोग दहशत में आ गए। बारिश से मटियानी मोटर मार्ग बाधित हो गया, जिसे खोलने के लिए प्रशासन की ओर से जेसीबी मशीनें लगाई गईं हैं।



भारी बारिश के बाद चांदमारी और जीआईसी के निचले हिस्से में जंगल में डाला गया कूडा पाटन पुल एनएच पर आ गया। इससे एनएच कूड़े और पानी से लबालब हो गया। पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया। पिछले वर्ष भी भारी बारिश से मटियानी ग्राम सभा के नकेला तोक में भारी तबाही मची थी। मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई थी। लोगों के घर, खेत खलिहान व मवेशी आपदा की भेंट चढ़ गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed