{"_id":"693da19c9d88715a440da8ff","slug":"treatment-will-start-in-amodi-phc-in-the-new-year-champawat-news-c-229-1-shld1026-132972-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नए साल में शुरू हो जाएगा अमोड़ी पीएचसी में इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नए साल में शुरू हो जाएगा अमोड़ी पीएचसी में इलाज
Sat, 13 Dec 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 13 Dec 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले के अमोड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नए साल में लोगों को इलाज मिलना शुरू हो जाएगा। विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। जरूरी मशीनों के साथ ही स्टॉफ का खाका तैयार कर लिया है। अमोड़ी पीएचसी का निर्माण मंडी परिषद दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत की लागत से कर रहा है। पीएचसी भवन का काम अंतिम चरण में है।
पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होने के बाद बड़ी आबादी को इलाज के लिए 30 किमी दूर जिला मुख्यालय या फिर 45 किमी दूर टनकपुर नहीं जाना पड़ेगा। वर्तमान में क्षेत्र के लोग एक आयुर्वेदिक अस्पताल के भरोसे अपने इलाज कर रहा रहे हैं। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि पीएचसी संचालन के बाद कोट अमोड़ी, चल्थी, बेलखेत, अमोड़ी, नौलापानी, झालाकूड़ी, खटोली, क्वारसिंह, छतकोट, लड़ाबोरा, पछनई समेत कई गांव की आबादी को लाभ मिलेगा।