फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Treat devotees well: CO

Champawat News: श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार करेंः सीओ

Sat, 23 Mar 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 23 Mar 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Treat devotees well: CO
टनकपुर(चंपावत)। होली पर्व की धूम के साथ ही मां पूर्णागिरि मेले की तैयारियां युद्ध स्तर पर चलने लगी हैं। पेयजल, स्वास्थ्य, सुरक्षा के साथ ही धर्मशाला और पूजा सामग्री की दुकानें श्रद्धालुओं के लिए तैयार हो गई हैं। इस बीच सीओ शिवराज सिंह राणा ने व्यापारियों और धर्मशाला वालों से श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

बता दें कि उत्तर भारत के इस मां पूर्णागिरि शक्तिपीठ में लाखों श्रद्धालु उमड़ते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला पंचायत, प्रशासन, मंदिर समिति की ओर से विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं। इस बीच श्रद्धालुओं के आने का क्रम भी तेज हुआ है। शुक्रवार को सीओ राणा ने मेला क्षेत्र के अंतर्गत भैरव मंदिर में पूजा सामग्री के व्यापारी और धर्मशाला वालों की बैठक ली। सीओ ने उनसे संवाद किया और कहा कि उनको किसी भी प्रकार से कोई परेशान नहीं किया जाएगा। बैठक में भैरव मंदिर इंचार्ज हेमंत कठैत, ठूलीगाढ इंचार्ज हरीश प्रसाद, पूर्व ग्राम प्रधान मथुरादास पांडे, राजेंद्र तिवारी, नेत्र वल्लभ तिवारी, खेमानंद पांडे, प्रदीप महेश्वरी, हीरा सिंह, संजय तिवारी आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed