{"_id":"5753252e4f1c1b903c108f71","slug":"transporters-demand-a-fair-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टरों ने मांगा वाजिब मूल्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टरों ने मांगा वाजिब मूल्य
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टरों ने मांगा वाजिब मूल्य
- फोटो : अमर उजाला
टनकपुर (चंपावत)। शारदा से खनिज निकासी बंद हुई तो स्टोन क्रेशर मालिक अब ट्रक मालिकों को पूर्व में तय रेट से कम भुगतान कर रहे हैं। इससे नाराज ट्रक मालिकों ने शनिवार को एसडीएम नरेश दुर्गापाल को ज्ञापन सौंपा। शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ज्याल योगी के नेतृत्व में तहसील पहुंचे ट्रक मालिकों ने एसडीएम को बताया कि शारदा स्टोन क्रेशर के स्वामी ने पत्थर 38 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदने की बात कही थी, लेकिन अब खनन बंद होने के बाद वे क्रेशर मालिक से हिसाब कर बकाया भुगतान लेने गए तो वह 37 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान दे रहे हैं।
विज्ञापन
जिसे आर्थिक शोषण बताते हुए पूरा रेट मांगा गया। इसके लिए आंदोलन की भी चेतावनी दी गई। इधर एसडीएम ने कहा है कि मामले में उचित कार्रवाई कर तय रेट से भुगतान दिलाया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में रियासत हुसैन, फजल हुसैन, अकरम अली, इसरत अली, रहीस हुसैन, अमीर अली, इमाम हुसैन, नजीब हुसैन, इजहार अली, रोशनदीन, फय्याजुद्दीन, गुलाम आरिफ, मुन्ना, मो. अकरम आदि शामिल थे।
विज्ञापन