{"_id":"6890f170f54ba5ecc804e5d3","slug":"transactions-could-not-be-done-in-the-bank-due-to-poor-communication-service-in-the-platform-champawat-news-c-229-1-shld1026-127488-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मंच में संचार सेवा बदहाल होने से बैंक में नहीं हो पाया लेन-देन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मंच में संचार सेवा बदहाल होने से बैंक में नहीं हो पाया लेन-देन
Mon, 04 Aug 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के मंच के एसबीआई में सर्वर ठीक होने का इंतजार करते लोग। स्रोत : स्थानीय
मंच (चंपावत)। जिले के सीमांत क्षेत्र मंच में बदहाल संचार सेवा से लोग काफी परेशान हैं। क्षेत्र में एसबीआई में नेटवर्क न होने के कारण बैंकिंग सेवाएं बाधित हो जा रही हैं। सोमवार को विभिन्न गांव के लोग अपने कामों के लिए बैंक पहुंचे लेकिन बैंक में सर्वर डाउन होने से न तो लेन-देन हो पाया और न ही अन्य काम। इससे लोगों को मायूस होना पड़ा।
शाखा प्रबंधक विजेश कुमार ने बताया कि सुबह से ही सर्वर डाउन था जिसके चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। नेटवर्क की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बीएसएनएल की खराब सेवा पर नाराजगी जाहिर की और शासन-प्रशासन से मंच में किसी निजी संचार कंपनी की सुविधा जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है।
बैंक पहुंचे स्थानीय निवासी बहादुर सिंह ने कहा नेटवर्क की वजह से बैंक का काम ठप है। सुबह से इंतजार करने के बाद अब वापस जा रहे हैं। लाल सिंह ने बताया कि वह पेंशन लेने आए थ। नाराजगी जताते हुए कहा हम जैसे बुजुर्ग दूर-दूर से बैंक आते हैं लेकिन नेटवर्क नहीं होने से बार-बार लौटना पड़ता है। संवाद