{"_id":"5a3a9b0f4f1c1b6e468bbbc3","slug":"training-of-paragliding-in-the-hills-with-the-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट से लगी पहाड़ियों में पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट से लगी पहाड़ियों में पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में पैराग्लाइडिंग से उड़ान भरता प्रशिक्षणार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय में युवाओं को रोजगार से जोड़ने तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए साहसिक खेलों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इसके अंतर्गत पर्यटन विभाग की ओर से युवाओं को 10 दिन का पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
पर्यटन विभाग के निर्देशन में एडवेंचर लवर्स एसोसिएशन पिथौरागढ़ के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कार्यालय परिसर के मैदान में एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए भरपूर मेहनत करने को कहा। कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में यदि लगन से मेहनत की जाए तो आने वाले समय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट ने बताया कि शुरुआती तीन चार दिन तक चंपावत में तथा उसके बाद पिथौरागढ़ में पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने प्रतिभागियों को पर्यटन खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि और लोगों को भी इससे जुड़ने के लिए प्रेेरित करें। शुभारंभ मौके पर जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी, क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी एनबी बचखेती, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बीएस जंगपांगी, पिथौरागढ़ से आए प्रशिक्षक अशोक भंडारी, किशोर बोरा, शंकर सिंह, शाहरुख खान, संजय पुनेड़ा आदि मौजूद रहे।