फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   training

खेल प्रतिभाओं के आड़े आ रहा प्रशिक्षण का बंद होना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
training
training
फुटबॉल के जुनून वाले चंपावत में इन दिनों ऑल इंडिया काली कुमाऊं जैसी नामी फुटबॉल प्रतियोगिता हो रही है। प्रतियोगिता में कई दिग्गज टीमें शिरकत कर रही हैं लेकिन चंपावत में फुटबॉल प्रतिभाओं को निखारने के लिए न खेल मैदान है और न ही खेल प्रशिक्षक।
विज्ञापन

खेल निदेशालय ने पिछले साल मैदान और आधारभूत ढांचा नहीं होने पर खेल कैंप बंद करने के आदेश दिए थे। इसका नतीजा यह है कि बीते डेढ़ साल से फुटबॉल प्रशिक्षण ठप होने से खेल प्रतिभाओं के लिए चंपावत के दरवाजे बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

चंपावत और लोहाघाट में मार्च 2018 तक फुटबॉल, हॉकी, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबाल और एथलेटिक्स के प्रशिक्षण के लिए कैंप लगते थे। साल भर में दस माह तक लगने वाले इन कैंपों से खासकर नौनिहालों को खेलों में हुनरमंद बनने का मौका मिलता था लेकिन पिछले साल अप्रैल से ये प्रशिक्षण बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वक्त चंपावत में वॉलीबाल और लोहाघाट में कराटे को छोड़ हर खेल के प्रशिक्षण पर ब्रेक लग गया है। इस वजह से 1100 से अधिक नन्हें खिलाड़ी खेल की बारीकियों को सीखने से वंचित हो रहे हैं। वहीं इन खेलों के नहीं होने का नुकसान 24 खेल प्रशिक्षकों को भी हो रहा है। ये सभी प्रशिक्षक अब बेरोजगार हो गए हैं।
टनकपुर में चल रहे हैं सात कैंप
चंपावत। खेल विभाग की ओर से इस वक्त टनकपुर स्टेडियम में ही खेलों के ठीकठाक तरीके से प्रशिक्षण चल रहे हैं। जिला खेल अधिकारी आरएस धामी ने बताया कि टनकपुर में हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट, मुक्केबाजी, वॉलीबाल, ताइक्वांडो और बास्केटबॉल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

चंपावत की खेल गतिविधियां करीब डेढ़ साल पूर्व तक शिक्षा विभाग के गोरलचौड़ मैदान में होती थीं। खेल विभाग का अपना मैदान और आधारभूत ढांचा नहीं होने से विभागीय आदेशों के क्रम में चंपावत में होने वाले कैंप बंद कर दिए गए हैं। आरएस धामी, जिला क्रीड़ाधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed