{"_id":"659840a94c9e4139cf0af76e","slug":"trained-unemployed-people-will-get-loans-tanakpur-news-c-243-1-alm1003-1725-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: प्रशिक्षित बेरोजगारों को बिना गारंटी तीन लाख मिलेगा ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: प्रशिक्षित बेरोजगारों को बिना गारंटी तीन लाख मिलेगा ऋण
Fri, 05 Jan 2024 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर आईटीआई में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के शुभारंभ के मौके पर मौजूद लोग। स्रोत: संस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पूर्णानंद जोशी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ हुआ। पहले दिन प्रतिभागियों को टेलरिंग व्यवसाय का प्रशिक्षण दिया गया।
संस्थान के प्रधानाचार्य कविंद्र सिंह कन्याल ने प्रतिभागियों का स्वागत कर उन्हें प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जानकारी दी। कहा कि यह योजना स्वरोजगार करने वालों के लिए कारगर साबित होगी। बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक दिया जाएगा। इस योजना के प्रशिक्षितों को स्वरोजगार के लिए तीन लाख रुपये का लोन बिना गारंटी के मिलेगा। करीब 15 हजार रुपये तक का टूलकिट, स्किल ट्रेनिंग और छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। वहां शांति मेहरा, विजय नेगी, मोहन जोशी, आशीष कुमार, ईशा थपलियाल, भावना वर्मा, गिरीश जोशी, पीसी जोशी, दीपा खर्कवाल, पूजा आदि थे। संवाद