फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Train operations affected due to falling of trees on railway tracks

Champawat News: रेल पटरी के ऊपर पेड़ गिरने से रेल गाड़ियों का संचालन हुआ प्रभावित

Fri, 17 May 2024 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 17 May 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Train operations affected due to falling of trees on railway tracks
बनबसा (चंपावत)। शुक्रवार की सुबह बनबसा के आंबेडकर ग्राम फागपुर रेलवे क्रासिंग के निकट एक विशालकाय पेड़ पटरी पर गिर गया। इससे त्रिवेणी, मेला एक्सप्रेस समेत छह रेल गाड़ियों का संचालन प्रभावित हो गया लेकिन रेलवे की संपत्ति का किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बनबसा में आंबेडकर ग्राम फागपुर के समीप रेलवे पटरियों के किनारे खड़ा एक पेड़ प्रात: करीब ग्यारह बजे गिर गया। पेड़ गिरता देख पटरियों के किनारे पैदल मार्ग पर चल रहे लोगों में भगदड़ मच गई। पेड़ गिरने की सूचना रेलवे महकमे को दे दी गई थी। रेलवे कर्मी पेड़ हटाने में जुट गए। टनकपुर रेलवे अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि रेल पटरियों के ऊपर गिरे पेड़ को हटवाने के बाद ही रेल गाड़ियों का संचालन सुचारु हो पाया। उन्होंने बताया कि पेड़ गिरने से रेलवे की संपत्तियों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुचा है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक पटरी पर पेड़ गिरने से सुबह 11 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक त्रिवेणई, मेला एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

इस संबंध में बनबसा रेलवे अधीक्षक के लाल से संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने व्यस्तता की बात कह कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed