फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Traffic stopped for one hour in debris

मलबा आने स्वांला में एक घंटे तक बाधित रहा यातायात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Traffic stopped for one hour in debris
चंपावत के धौन में शनिवार को बारहमासी सड़क में बरसात के कारण कीचड़ से गुजरते वाहन। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट। जिले में लगातार हो रही बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला के पास मलबा आने से करीब एक घंटे तक यातायात बंद रहा। कार्यदायी संस्था ने दोनों ओर से जेसीबी मशीनें लगाकर मलबा हटाया। तब जाकर यातायात सुचारु हुआ। लगातार हो रही बारिश के कारण बारहमासी सड़क पर जगह जगह कीचड़ होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोहाघाट में शुक्रवार की रात को भारी बारिश के साथ बिजली गिरने से कई घरों के इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। जिसके चलते रात भर लोग सहमे रहे। बिजली गिरने से नगर सहित फोर्ती, सातखाल, सुंई, बिशुंग, पुलहिंडोला, पाटन आदि क्षेत्रों में भी काफी नुकसान हुआ। लोहाघाट नगर में बिजली गिरने से गोविंद चौबे, उर्वा दत्त चौबे, गणेश चौबे की पानी की मोटर, गीजर, फ्रिज, फोर्ती के महेश बगौली का इंनवर्टर और विद्युत लाइन, कृष्णानंद उपाध्याय, आनंद बगौली, त्रिलोचन उपाध्याय, बसंत उपाध्याय, मोहन पुनेठा, गोपाल दत्त की डीटीएच का रिसीवर और कई बल्ब फुंक गए। इधर नगर में आदर्श कालोनी निवासी लक्ष्मण सिंह के घर का मेन स्टेबलाइजर फुंक गया। छमनियां क्षेत्र में भी रात भर बिजली गुल रही। ऊर्जा निगम के अभियंता अशोक कुंवर का कहना है कि बिजली गिरने से विद्युत की लाइन में आई खराबी को दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन

चंपावत में कहां कितनी हुई बरसात
चंपावत-22 एमएम
लोहाघाट-16 एमएम
पाटी-14 एमएम
बनबसा-10 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed