{"_id":"67017e33dd8210c48d019a1c","slug":"traffic-started-from-nh-but-fewer-buses-ran-champawat-news-c-229-1-shld1026-113977-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: एनएच से यातायात शुरू पर कम चलीं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: एनएच से यातायात शुरू पर कम चलीं बसें
Sat, 05 Oct 2024 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 05 Oct 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट/चंपावत। भारी आपदा में टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वाला में बंद हुए मार्ग को खोलने के बाद जहां छोटे बड़े वाहन दौड़ने लगे हैं, वहीं रोडवेज को सीमित बस संचालन का आदेश दिया गया है। आदेश के बाद रोडवेज बस कम चलने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रोडवेज की कम बसों का संचालन के आदेश पर लोगों ने गहरी नाराजगी जताते हुए सभी बसों का संचालन करने की मांग की है। एनएच बंद होने से पहले लोहाघाट डिपो से प्रतिदिन 15 बस का संचालन नौ रूटों में होता था, इससे यात्रियों को काफी सुविधाएं मिलती थीं। रोडवेज की ओर से मात्र दो बसों का संचालन करने के आदेश के बाद यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मात्र दो बसों का संचालन होने से दिव्यांग, बुजुर्ग यात्रियों को सरकार की निशुल्क यात्रा का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। रोडवेज की एसएसआई दीपा वर्मा ने बताया कि उत्तराखंड परिवहन निगम टनकपुर के मंडलीय प्रबंधक संचालन आलोक कुमार बनवाल ने लोहाघाट डिपो से प्रतिदिन दो बसों का संचालन करने के आदेश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि मार्ग खोले जाने की समयावधि बढ़ने के बाद बसों के संचालन के लिए नया आदेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बुधवार से डिपो से दिल्ली और देहरादून के लिए एक-एक बस का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोट
छोटे और बड़े वाहनों का संचालन शुरू हो गया है। अब रोडवेज डिपो को भी नियमित रूप से सभी बसों का संचालन शुरू करना चाहिए। यात्रियों को अभी भी टैक्सी वाहन से सफर करना पड़ रहा है। - गणेश सिंह, यात्री, चंपावत।
कोट
परिवार के लोग रोडवेज की बसों में सफर करना पसंद करते हैं। वर्तमान में बसों का संचालन सीमित हैं। दिल्ली में एक जरूरी काम था, लेकिन बसों के सीमित संचालन के चलते वह नहीं जा पा रहा हैं। - रोहित, स्थानीय, चंपावत।