{"_id":"59fe13714f1c1b71548bacfb","slug":"traffic-jams-in-lohaghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट में ट्रैफिक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट में ट्रैफिक जाम
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में ट्रैफिक जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। शहर में शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को जाम कम लगा। मगर पुलिस की सक्रियता, कार्तिक पूर्णिमा की स्कूलों में छुट्टी के बावजूद हालत पूरी तरह नहीं सुधरे। शनिवार को भी तीन बार जाम लगा। वहीं माल वाहक वाहनों के सामान उतारने-चढ़ाने, टैक्सियों के बेतरतीब खड़े होने से आवाजाही कई बार बाधित रही।
विज्ञापन
ऋषेश्वर मंदिर के पास स्थित पुल से पंचेश्वर तिराहे के बीच शनिवार को भी तीन बार जाम लगा। स्टेशन बाजार में बेतरतीब वाहन भी खड़े थे। अलबत्ता कोतवाल बीएस बृजवाल के स्टेशन बाजार मुआयने के दौरान कुछ देर के लिए व्यवस्था जरूर ठीक हुई। मगर उनके जाने के बाद फिर स्थिति बदहाल हो गई।
विज्ञापन
लोहाघाट से विभिन्न स्थानों को जाने वाली टैक्सियों के लिए जगह तय की गई है, लेकिन ज्यादातर टैक्सी चालक नियत स्थानों की बजाय वाहनों को स्टेशन बाजार में खड़ा कर देते हैं। पूर्व में नगर पंचायत, पुलिस, टैक्सी यूनियन, व्यापारियों की बैठकों में टैक्सियों के लिए स्थान निर्धारित किए गए थे, लेकिन टैक्सी चालक इन तयशुदा स्थानों में कम स्टेशन बाजार में अधिक वाहन खड़ा कर रहे हैं। पूर्व में पिथौरागढ़, टनकपुर को जाने वाली टैक्सियों के लिए स्टेशन बाजार में स्थान तय किया गया था।
विज्ञापन
जहां से एक-एक टैक्सी सवारियों को भरकर रवाना होती थी। चंपावत के लिए रोडवेज स्टेशन के पास, पाटी, रीठासाहिब की तरफ जाने वाली टैक्सियों के लिए खेतीखान सड़क, बाराकोट, पंचेश्वर मार्ग के लिए पंचेश्वर तिराहे में टैक्सियों के खड़े होने की जगह तय की गई थी। मगर इसका पालन कम हो रहा है। इसी तरह मालवाहक वाहनों से सामान उतारने, चढ़ाने का वक्त सुबह नौ बजे तक, शाम पांच बजे बाद तय किया गया था, लेकिन ये व्यवस्था भी नाकाफी रही। थानाध्यक्ष बृजवाल का कहना है कि यातायात व्यवस्था को सुधारा जाएगा। लापरवाह वाहन चालकों के चालान किए जा रहे हैं।