{"_id":"63f8f96cf269dc806808f644","slug":"traffic-in-station-market-champawat-news-c-8-1-63802-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: स्टेशन बाजार में वाहनों को पार्क करने के लिए नई व्यवस्था लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: स्टेशन बाजार में वाहनों को पार्क करने के लिए नई व्यवस्था लागू
Fri, 24 Feb 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के स्टेशन बाजार में नई यातायात व्यवस्था लागू करने को लेकर वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित कर दिए गए हैं। स्टेशन बाजार में जहां व्यापारियों के दोपहिया व चारपहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वहीं ग्राहकों के वाहनों को केवल 20 मिनट तक खड़े होने की अनुमति दी जाएगी। ग्रामीण रूटों के लिए जाने वाली टैक्सियां बारी- बारी से सवारियां भरेंगी।
पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय, एसआई हरीश प्रसाद के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने सर्वसम्मति से स्टेशन बाजार में वाहनों को खड़ा करने के लिए स्थानों को चिन्हित किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष राय एवं कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी ने बताया कि व्यापारियों के वाहन विद्युत विभाग के सामने और मीट मार्केट में खड़े होंगे। बाहर से वाहन लेकर आने वाले व्यापारियों के वाहनों को रोडवेज स्टेशन पर खड़ा किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से सहयोग करने की अपील की है। थाना प्रभारी मनीष खत्री ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वाहन पार्क करने की यह होगी व्यवस्था
उर्वी स्वीट्स के सामने एक ट्रांसपोर्ट वाहन, बाराकोट की टैक्सी, ग्राहकों के दोपहिया, चार पहिया वाहन। चंद्रा स्वीट्स के सामने पंचेश्वर की टैक्सी, अंशु स्वीट्स के सामने बापरू की टैक्सी, दानू पीसीओ के सामने मडलक की टैक्सी खड़ी होगी। आरडी जुकरिया के सामने रौंसाल, दिगालीचौड़ की टैक्सी व ट्रांसपोर्ट वाहन खड़े होंगे। चेतराम ओली एंड संस के सामने ग्राहकों के वाहन खड़े होंगे।