फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Traders of the steep market will have antigen test today

खड़ी बाजार के व्यापारियों का आज होगा एंटीजन परीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Traders of the steep market will have antigen test today
चंपावत। एक महिला कारोबारी के पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव आने के बाद खड़ी बाजार के लोगों की हुई जांच की रिपोर्ट निगेटिव आने से अब यहां की दुकानों के मंगलवार से खुलने की संभावना बढ़ गई है। यद्यपि छह अगस्त को बंद की गई 12 दुकानों के 21 लोगों के फिर से जिला अस्पताल में सोमवार को सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

इस एंटीजन रिपोर्ट पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा सहित तमाम व्यापारियों ने जल्द से जल्द खड़ी बाजार की दुकानों को खोलने का प्रशासन से आग्रह किया है। इसे लेकर रविवार को अध्यक्ष ने एसडीएम से वार्ता कर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कारोबारी गतिविधियों को शुरू करने की इजाजत देने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

इधर चंपावत जिले में रविवार को आठ नए कोरोना संक्रमित मिले। इसी के साथ अब कुल कोरोना पॉजिटिव 172 हो गए हैं। इनमें से 94 ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया कि रविवार को 199 कोरोना सैंपल लिए गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना के जवान समेत आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
टनकपुर। टनकपुर व बनबसा में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को देर शाम आई रिपोर्ट में टनकपुर का एक और बनबसा के सात लोग कोरोपा पॉजिटिव पाए गए। सीएमएस डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि रिवर्स ट्रासक्रिप्शन पॉलीमिरेज चेन रिएक्शन (आरटीपीसीआर) जांच रिपोर्ट में असम से टनकपुर आए नायकगोठ निवासी सेना का 37 वर्षीय जवान के अलावा बनबसा में खटीमा से आकर फल बेचने वाले युवक समेत सात लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मिले सभी लोगों को आइसोलेट कर दिया है। इनके यात्रा इतिहास भी पता लगाया जा रहा है। संवाद

64 लोगों के सैंपल एसटीएच हल्द्वानी भेजे
टनकपुर (चंपावत)। स्वास्थ्य विभाग ने टनकपुर और बनबसा क्षेत्र के 64 लोगों के रिवर्स ट्रासक्रिप्शन पॉलीमिरेज चेन रिएक्शन (आरटीपीसीआर) टेस्ट के लिए सैंपल लेकर जांच के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेजे हैं। सीएमएस डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सैंपलिंग का काम तेजी से हो रहा है। उन्होंने बताया कि गत शनिवार की शाम टनकपुर और बनबसा से 64 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए हल्द्वानी भेजा गया है। इसके अलावा रैपिड एंटिजन टेस्ट से भी लोगों को कोरोना जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed