फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Traders did not extract the minerals on the first day

Champawat News: पहले दिन कारोबारियों ने नहीं की उपखनिज की निकासी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
Traders did not extract the minerals on the first day
टनकपुर में शारदा नदी से खनन कार्य का शुभारंभ करते एसडीएम हिमांशु कफल्टिया। संवाद - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। वन विकास निगम ने शारदा नदी के डाउन स्ट्रीम से उपखनिज निकासी का कार्य शुरू कर दिया है। सोमवार को निकासी कार्य का एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कर्मचारियों से ईमानदारी से कार्य करने को कहा। हालांकि पहले दिन कारोबारियों ने उपखनिज की निकासी नहीं की। उनका कहना है कि जब तक सरकार रायल्टी में एकरूपता नहीं लाती है तब तक उपखनिज निकासी कार्य शुरू नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

वन विकास निगम के डीएलएम (खनन) देवेंद्र पुंडीर ने बताया कि वर्तमान में उपखनिज के लिए तीन कांटे लगाए गए हैं जबकि कालाझाला स्थित दो कांटे जल्द खोले जाएंगे। उधर शक्तिमान ट्रक यूनियन अध्यक्ष मनोज गुप्ता का कहना है कि राजस्व पट्टों और शारदा नदी से उपखनिज की रायल्टी में काफी अंतर है।
विज्ञापन

नदी की रायल्टी अधिक होने से उनके उपखनिज का मूल्य अधिक होगा जिससे बाजार में मांग कम होगी जबकि पट्टों की रायल्टी काफी कम होने से वहां की उपखनिज सामग्री कम मूल्य में बिकेगी जिससे उसकी मांग अधिक होगी। उन्होंने उपखनिज सामग्री की रायल्टी समान करने की मांग की। वहीं शुभारंभ मौके पर खनिज प्रबंधक हरीश पाल, वन क्षेत्राधिकारी महेश सिंह बिष्ट, उपखनिज कारोबारी अशोक मुरारी, पिंकी शर्मा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed