{"_id":"6851a1abebfc460c980116f6","slug":"tractor-engaged-in-road-construction-work-fell-into-a-ditch-driver-died-champawat-news-c-229-1-shld1019-125367-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सड़क निर्माण कार्य में लगा ट्रैक्टर खाई में गिरा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सड़क निर्माण कार्य में लगा ट्रैक्टर खाई में गिरा, चालक की मौत
Tue, 17 Jun 2025 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 17 Jun 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के दूरस्थ नेपाल सीमा से लगे डुंगराबोरा में खाई में गिरा टै्रक्टर। स्रोत : पुलिस
लोहाघाट/चंपावत। लोहाघाट ब्लॉक के दूरस्थ नेपाल सीमा से लगे डुंगराबोरा में सड़क निर्माण कार्य में लगा एक ट्रैक्टर के खाई में गिर गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान चालक ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजस्व उप निरीक्षक दीपा सामंत ने बताया कि बीते सोमवार को रौसाल डुंगराबोरा सड़क निर्माण कार्य में लगा ट्रैक्टर (यूपी 25ए एल 3109) अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक तस्लीम (22) पुत्र बदलू निवासी शेरगढ़ बरेली गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों और निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को खाई से निकाला और निजी वाहन से जिला अस्पताल चंपावत पहुंचाया।
यहां इलाज के दौरान चालक ने दम तोड़ दिया। राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि हादसे में ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। कोतवाली प्रभारी हेमंत कठैत ने बताया दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।