फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tourists took part in Ganga Aarti, very excited

Champawat News: गंगा आरती में पर्यटकों ने लिया हिस्सा, खासे उत्साहित

Mon, 29 Apr 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 29 Apr 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Tourists took part in Ganga Aarti, very excited
टनकपुर(चंपावत)। मानसखंड एक्सप्रेस भारत गौरव पयर्टक ट्रेन से देवभूमि के मानसखंड की यात्रा में आए पयर्टकों के एक दल ने शारदा घाट में सांध्य गंगा आरती में हिस्सा लिया। इससे शारदा घाट में माहौल भक्तिमय हो गया। पर्यटकों ने कहा कि उनको देवभूमि के देवालयों में आकर नई ऊर्जा मिली है और वह चाहते हैं कि और आएं।
विज्ञापन

रविवार को मानसखंड यात्रा में पुणे से आए दल के 152 पर्यटक देर शाम को शारदा घाट पहुंचे। इनमें पुणे की रेवती जोशी, अंजलि जोशी,बडोदा गुजरात की उज्जवला ने बताया कि वह 24 अप्रैल को दल के टनकपुर से भीमताल को निकले थे। उन्होंने भीमताल, अल्मोड़ा सूर्य मंदिर, कसार देवी, जागेश्वर, नंदा देवी, हाट कालिका, पाताल भुवनेश्वर का भ्रमण किया। उनको देवभूमि आकर बहुत अच्छा लगा। शारदा घाट में शाम को सांध्य आरती में शामिल होने को लेकर पर्यटक खासे उत्साहित नजर आए। उन्होंने गंगा आरती में हिस्सा लिया और पावन शारदा के जल में पूजा अर्चना की। बताया कि वह मंगलवार की शाम को वापस लौटेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed