{"_id":"653409e3311e20dfb9005196","slug":"tourism-facilities-will-be-expanded-in-kolidhek-lake-champawat-news-c-229-1-shld1009-2769-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कोलीढेक झील में होगा पर्यटन सुविधाओं का विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कोलीढेक झील में होगा पर्यटन सुविधाओं का विस्तार
Sat, 21 Oct 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 21 Oct 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित कोलीढेक झील में होगा बुनियादी सुविधाओं का विस्तार। संवाद
चंपावत। जिले के लोहाघाट में स्थित कोलीढेक झील में जल्द ही पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए झील के सौंदर्यीकरण, लाइटिंग व्यवस्था, वाहन पार्किंग, ग्रीन पार्क निर्माण, शौचालय निर्माण आदि का निर्माण किया जाएगा।
कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग की ओर से स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत कोलीढेक झील में आने वाले पर्यटकों के लिए झील में वोटिंग के अलावा बच्चों के लिए एक चिल्ड्रन पार्क का भी निर्माण किया जाएगा।
डीएम नवनीत पांडे के अनुसार जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाए जाने के लिए पर्यटन स्थलों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करने के साथ ही नए पर्यटन स्थलों को भी विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
डिप्टेश्वर और कूर्म सरोवर के साथ सुधरेगी श्यामलाताल झील की दशा
चंपावत। जिले में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के लिए कोलीढेक झील के अलावा प्रस्तावित डिप्टेश्वर झील और कूर्म सरोवर का निर्माण भी शीघ्र किया जाएगा। सूखीढांग क्षेत्र में स्थित प्राकृतिक श्यामलाताल झील की दशा भी सुधारी जाएगी। डीएम नवनीत पांडे के अनुसार मुख्यालय में गंडक नदी में डिप्टेश्वर झील और सिमल्टा में कूर्म सरोवर के निर्माण के साथ ही श्यामलाताल झील के सुदृढ़ीकरण के लिए सिंचाई विभाग को डीपीआर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
कोलीढेक झील में आने वाले पर्यटकों के लिए बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जिसे शासन की मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। - तरुण कुमार बंसल, ईई, राजकीय सिचाई विभाग, लोहाघाट।