फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tota of facilities in Banbasa fair area

सुविधाऐं नही हैं बनबसा मेला क्षेत्र में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Tota of facilities in Banbasa fair area
बनबसा का पूर्णागिरि मेलाक्षेत्र। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। पूर्णागिरि मेला शुरू होने के बाद बनबसा में भी नेपाल स्थित सिद्धनाथ बाबा के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। लेकिन जिला पंचायत ने अभी तक मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं नहीं जुटाई हैं। लोगों ने जिला पंचायत एवं प्रशासन से मेला क्षेत्र में सुविधाएं मुहैया कराने मांग की है।
विज्ञापन

मान्यता है कि पूर्णागिरि धाम के दर्शनों उपरांत नेपाल स्थित सिद्धनाथ बाबा के दर्शनों बाद ही यात्रा को पूरा एवं संपन्न माना जाता है। इसी के तहत बनबसा से नेपाल स्थित सिद्धनाथ बाबा के दर्शनों को जाने वाले भक्त बनबसा पहुंचते हैं। कैनाल कालोनी गेट एवं शारदा बैराज मेला क्षेत्र पर मेला यात्रियों का पड़ाव रहता है। शारदा में स्नान के बाद यात्री नेपाल रवाना होते हैं। लेकिन अभी तक यहां जिला पंचायत की ओर से शारदा बैराज स्थित मेला क्षेत्र पर पेयजल, बिजली, शौचालयों की समुचित व्यवस्था नहीं जुटाई गई है। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी ने प्रशासन से बनबसा स्थित मेला क्षेत्र पर साफ सफाई व्यवस्था के साथ ही अन्य आवश्यक सुविधाऐं जुटाने की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी ने बताया कि मेला बैठक में बनबसा में मेला यात्रियों को सुविधाऐं देने संबंध में बात रखी गई थी। जिस पर डीएम ने बनबसा में सुविधाएं देने की बात कही थी। फिलहाल बनबसा मेला क्षेत्र में एक सचल पेयजल टंकी व शौचालय की व्यवस्था कराई गई। जल्द ही अन्य व्यवस्थाऐं करा दी जाऐंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed