{"_id":"66e5c731ee0bd18ff30b0c61","slug":"torrential-rain-wreaked-havoc-in-lohaghat-barakot-area-champawat-news-c-229-1-cpt1001-113034-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: लोहाघाट, बाराकोट क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: लोहाघाट, बाराकोट क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर
Sat, 14 Sep 2024 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 14 Sep 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
भारी बारिश से ध्वस्त किमतोली पंचेश्वर मोटर मार्ग। संवाद
लोहाघाट/चंपावत। क्षेत्र में लगातार तीन दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया है। जिले में बारिश से एनएच, एसएच समेत 60 सड़कें बंद हैं। भारी बारिश से लोगों के खेत खलिहान, मकानों, आंगनों, सडकों को भारी नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश से बिजली, पानी, संचार जैसी बुनियादी सेवाएं भी ठप पड़ी हुई हैं। भारी बारिश से पिथौरागढ़ लोहाघाट एनएच बाराकोट, गुरना संतोला, च्यूरानी, लिसा डिपो, घाट के समीप पहाड़ी से मलबा आने से बंद हुआ है।
राइकोट नर्सरी के पास लगभग 20 मीटर सड़क बह जाने से यातायात पूर्ण रूप से बाधित है। कई आवासीय मकान खतरे की जद में आ गए हैं। भारी बारिश से ग्राम सभा पाटन पाटनी के बची सिंह अधिकारी के आंगन की दीवार, महेश चंद्र पांडेय के दुकान के पीछे भूस्खलन होने से मकान को खतरा बना हुआ है। बाराकोट ब्लाक सूराकोट देवली माफी गांव में अनीता देवी पत्नी हरीश राम का मकान ध्वस्त हो गया है। डोबाभागू गांव को जोड़ने वाला पुल बह गया है। ग्राम प्रधान हेमा तिवारी ने बताया कि गांव के ग्रामीण दूसरे गांव मे जाना मुश्किल हो गया है। भागीरथ इंस्टीट्यूट के प्रधानाचार्य आंनद ओली ने बताया कालेज के मैकेनिकल लैब में मलबा घुस गया है। एनएच के ईई आशुतोष कुमार ने बताया मशीन लगी हुई शीघ्र खोलने के प्रयास किए जा रहे।
-- -- -
पंचेश्वर क्षेत्र के करीब 12 गांव में आपदा
लोहाघाट। जिले की नेपाल सीमा से लगे पंचेश्वर क्षेत्र के लुपड़ा, खाईकोट,अगोड़ा, गजाल, भकूंडा, पंथ्यूड़ा, सिमलौदा, नेत्र, ढडोरा, डरौ आदि गांव में भयंकर तबाही मचाई है। जिला पंचायत सदस्य प्रीति पाठक और भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक ने बताया कि सिमांत विविल के शासन की ओर नौनिहालों के लिए लगाया वाहन भी बारिश की चपेट में आकर बह गया। पंचेश्वर मार्ग करीब 10 से 12 स्थानों पर पूरी तरह से बह गया है। पाठक ने बताया कि घरों के आगे खड़े दुपहिया वाहन और मवेशी भी बह गए। घरों के अंदर मलबा ही मलबा है। उन्होंने बताया कि बिजली की आपूतिज़् पूरी तरह ठप है। लोग प्रशासन की मदद का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
लोहाघाट नगर में 25 घंटे बाद बहाल हुई बिजली व्यवस्था
लोहाघाट। क्षेत्र में हुई भारी बारिश से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था ठप हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से जहां समूचा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया, वहीं पेयजल योजनाएं भी ठप पड़ गई। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार करीब 12 बजे बिजली लाइनों में पेड़ गिरने से लोहाघाट नगर, चौड़ी, बनीगांव, फोर्ती, खूना, बलांई, कलीगांव आदि स्थानों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ऊर्जा निगम के अभियंता ललित बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने करीब 25 घंटे बाद नगर की बिजली सुचारू की। बाराकोट के अभियंता अशोक कुंवरने बताया कि सिमलखेत के सिब्योली गांव में बिजली लाइन के खंभे बहने से क्षेत्र में आपूर्ति बाधित है। गुमदेश क्षेत्र के पंचेश्वर, मटियानी, डनगांव में बिजली की लाइनों में पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। अभियंता अशोक ने बताया आईटीबीपी, बाराकोट, गुमौद में लाइन ठीक कर ली गई है। कमी लाइन ठीक करने में लगे हुए हैं।
-- -- -- --
तीन दिन बाद भी नहीं खुल सका एनएच
चंपावत/ टनकपुर। जिले में भारी बारिश के चलते एनएच, एसएच समेत 60 सड़कें बंद है। टनकपुर- पिथौरागढ़ एनएच पर स्वाला क्षेत्र में मार्ग अभी तक नहीं खुल पाया है। इससे कई वाहन क्षेत्र में फंसे हैं। जिले में पिछले दो दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश से एनएच सहित 60 सड़कें बंद हैं। इससे एक लाख की आबादी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तीन दिन बाद भी एनएच नहीं खुलने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालांकि एनएच पर संतोला के पास रैंप बनाकर वाहनों की आवाजाही शुरू की गई, लेकिन पूरी तरह यातायात व्यवस्था ठीक होने में काफी समय लग सकता है। आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में चंपावत में 180, पाटी में 48, लोहाघाट में 41 और बनबसा में 71 मिमी बारिश दर्ज की गई। पिछले 2 घंटों में सबसे अधिक बारिश चंपावत क्षेत्र में हुई है।
टनकपुर क्षेत्र में पूर्णागिरि मार्ग मलबा आने से जगह-जगह बंद हो गया है। बाटनागाढ, लादीगाढ़, हनुमान चट्टी और भैरव मंदिर के निकट मार्ग में भारी मलबा आने से पैदल चलना मुश्किल हो गया है। पेयजल लाइन भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से पूर्णागिरि क्षेत्र में दो दिनों से पेयजल आपूर्ति, बिजली व्यवस्था और संचार सेवाद बाधित है। मंदिर के पुजारी जगदीश तिवारी ने बताया कि करीब 100 से अधिक तीर्थयात्री पूर्णागिरि क्षेत्र में फंसे हैं। लोनिवि के सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि बाटनागाढ़ पर मलबा हटाने का काम लगातार किया जा रहा है।