फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tips given to students in capacity development workshop

Champawat News: क्षमता विकास कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को दिए टिप्स

Sun, 11 Feb 2024 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 11 Feb 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Tips given to students in capacity development workshop
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज में बीएड विभाग में चल रहे रोजगार क्षमता विकास कार्यशाला का समापन हो गया है। नांदी फाउंडेशन और उच्चशिक्षा विभाग की ओर से आयोजित छह दिनी कार्यशाला का प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता ने समापन किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का पहला आकर्षण ही अंतिम प्रभाव छोड़ता है। सभी छात्रों को यह सीखना चाहिए कि अपना परिचय किस प्रकार से दिया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं प्रशिक्षुओं में व्यावसायिक कौशल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक नवीन थपलियाल ने बताया कि बीएड प्रशिक्षुओं में रोजगार क्षमता के विकास के लिए प्रतिदिन डिजिटल लिट्रेसी, बायो डाटा बनाने, इंटरव्यू के लिए पर्सनल एंड प्रोफेशनल इंट्रोडक्शन आदि विषय में प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में बेसिक इंटरव्यू स्किल्स एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट की भी जानकारी दी। विशिष्ट प्रशिक्षक रीता बिष्ट ने वर्तमान समय में डिजिटल साक्षरता के महत्व से छात्रों को परिचित कराया। प्रो. अपराजिता ने वर्तमान डिजिटल युग में ईमेल शिष्टाचार सीखने को अनिवार्य व्यावसायिक कौशल बताया। इस मौके पर भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ.लता कैड़ा, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. एके द्विवेदी, डॉ.सोनाली कार्तिक, डॉ.नीरज कांडपाल, डॉ.दीपक चंद्र, डॉ. स्वाति जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed