फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tigers showing women taking fodder

चारा लेने गई महिलाओं को दिखा बाघ 

Wed, 06 Dec 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)। Updated Wed, 06 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Tigers showing women taking fodder
शारदा रेंज में ककराली सेक्शन के जंगल में लगे सीसी कैमरे में कैद हुआ बाघ। - फोटो : अमर उजाला
 हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा रेंज के ककराली सेक्शन के जंगल में चारा लेने गई महिलाओं को बाघ दिखाई देने से लोगों में दहशत है। महिलाओं ने शोर मचाते हुए भागकर जान बचाई, लेकिन कुछ महिलाओं के जंगल में ही फंसे होने की सूचना से वन विभाग के हाथ-पांव फूल गए। आननफानन में वन विभाग की टीम जंगल में पहुंची, लेकिन कुछ देर बाद वहां फंसी महिलाएं खुद ही सुरक्षित बाहर निकल आईं। दिखाई दिया बाघ जंगले में लगे कैमरे में भी कैद हुआ है। 
विज्ञापन


शारदा रेंज के जंगल में नौ माह के अंदर चार महिलाओं की जान ले चुके हमलावर बाघ का खौफ बना हुआ है। फिर भी जान जोखिम में डालकर हर दिन महिलाएं पशुओं के लिए चारा लेने जंगल जा रही हैं। बुधवार दोपहर को नयागोठ और थ्वालखेड़ा गांव की कुछ महिलाएं चारा लेने शारदा रेंज के ककराली सेक्शन के जंगल में गई थी। वहां उन्हें बाघ दिखाई दिया तो वे शोर मचाते हुए जंगल से भाग आईं, लेकिन कुछ महिलाएं जंगल में ही फंसी रह गई। सूचना पर उप प्रभागीय वनाधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में वन कर्मी और डीएनए परीक्षण से हमलावर बाघ की पहचान करने को देहरादून से आई डब्ल्यूआईआई (भारतीय वन्यजीव प्रशिक्षण संस्थान) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन कुछ देर बाद महिला खुद ही जंगल से सुरक्षित लौट आईं। इसके बाद दोनों टीमों ने ककराली सेक्शन के जंगल में काफी देर तक कांबिंग भी की। 
विज्ञापन


उप प्रभागीय वनाधिकारी श्रीवास्तव ने बताया कि रेंज के जंगल में बाघ की आवाजाही बनी हुई है, जिसके मद्देनजर हाई अलर्ट कर ग्रामीणों को जंगल न जाने के लिए आगाह किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ककराली सेक्शन के जंगल में लगाए गए सीसी कैमरे में भी बाघ कैद हुआ है। बहरहाल पूर्णागिरि और चंपावत मार्ग से लगे शारदा रेंज के जंगल में बाघ का खतरा बरकरार है। वहीं, वन विभाग अब मचान बनाकर बाघ पर निगरानी की योजना बना रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed