फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tibet road work speed limit

तिब्बत सीमा तक सड़क के काम में तेजी

Mon, 05 Sep 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़) Updated Mon, 05 Sep 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
Tibet road work speed limit
तिब्बत सीमा तक सड़क के काम में तेजी - फोटो : अमर उजाला

 सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने तिब्बत सीमा तक सड़क बनाने के काम को तेज कर दिया है। बीआरओ ने गुंजी से लिपुलेख तक तथा गुंजी से कुटी तक मार्ग का निर्माण लगभग पूरा कर लिया है। बीआरओ के कमांडिंग ऑफिसर मेजर मनीष नारायण ने बताया कि कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग में गुंजी से नाभीढांग तक 9 किमी सड़क बनकर तैयार है। गुंजी से छियालेख तक 14 किमी सड़क भी तैयार कर ली गई है। इसमें अंतिम चरण का फिनिशिंग का कार्य होना शेष है।

विज्ञापन


छियालेख से बूंदी तक 4 किमी सड़क पर तेजी से काम चल रहा है। बूंदी से लखनपुर तक 14 किमी सड़क निर्माण के लिए भी अलग से मजदूर लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि छोटा कैलास यात्रा मार्ग पर गुंजी-कुटी मार्ग में नंफा तक 13 किमी सड़क बनकर तैयार है तथा नंफा से कुटी 5 किमी और कुटी से छोटा कैलास (ज्योलिंगकांग) तक 12 किमी सड़क के निर्माण का काम भी चल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी जरूरी निर्माण सामग्रियों को हेलीकॉप्टर और घोड़े-खच्चरों से पहुंचाया जा रहा है। 

बीआरओ के गुंजी के इंचार्ज सहायक अधिशासी अभियंता पुष्पित भार्गव ने बताया कि नाभीढांग में लिपुगाड़  के पास 160 फीट लंबा पुल, न्हैयर नाले पर 180 फीट लंबा और नंफा नाले पर  60 फीट लंबा पुल सितंबर के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा। हालांकि,  जिला पंचायत सदस्य मंजुला बुदियाल कहती हैं कि अभी भी लखनपुर से बूंदी तक सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत नहीं हुई है। ऐसे में सीमावर्ती क्षेत्र कब तक मोटर मार्ग से जुड़ेंगे कहा नहीं जा सकता। उन्होंने भी माना है कि विगत 2 वर्षों से बीआरओ ने निर्माण कार्य में काफी तेजी दिखाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


गुंजी से आसपास के इलाकों में सीमा सड़क संगठन और आईटीबीपी के मोटर वाहन चलने से चहल पहल काफी बढ़ गई है। क्षेत्र के पद्मश्री सम्मान प्राप्त मोहन गुंज्याल बताते हैं कि सीमा सड़क संगठन के वाहनों से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिल रही है तथा बुजुर्गों और महिलाओं को सीमा सड़क संगठन के वाहन चालक आवाजाही में काफी मदद पहुंचा रहेे हैं। पिछले दिनों हुए रं कल्याण संस्था के एजीएम में भी सीमा सड़क संगठन ने काफी सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed